Bilaspur: बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो युवकों को 10 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक अहम कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना झंडूता की पुलिस टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गश्त के दौरान नाका लगाकर वाहनों की जांच की। इसी दौरान कीरतपुर से मनाली की ओर जा रही एक कार (HP 58-2310) को रोका गया। कार में दो युवक सवार थे। तलाशी के दौरान पुलिस को कार से 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान नरेंद्र कुमार (27), निवासी सरकी धार, तहसील बल्ह, जिला मंडी और मुकेश कुमार (26), निवासी गांव डोह, तहसील बल्ह, जिला मंडी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ झंडूता थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है और बताया कि मामले की तफ्तीश मुख्य आरक्षी अनिल कुमार द्वारा की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।