Bilaspur: नैना देवी से रेस्क्यू हुआ 10 साल का बच्चा, सुरक्षित अनाथालय में रखा गया, परिजनों से प्रशासन की अपील

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर जिला में चाइल्ड हेल्पलाइन की त्वरित कार्रवाई के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला श्री नैना देवी जी के पास से एक 10 वर्षीय बालक को रेस्क्यू किया गया है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी बिलासपुर सत्या चंदेल ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह रेस्क्यू कार्रवाई 16 अक्टूबर 2025 को की गई थी। रेस्क्यू किए गए बालक का नाम सावन बताया गया है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में यह बालक बाल देखरेख संस्था ‘अपराजिता अनाथालय संस्थान’, भगेड़ में पूरी तरह सुरक्षित है और उसकी देखरेख नियमानुसार की जा रही है। प्रशासन की ओर से यह जानकारी आम जनता के लिए साझा की गई है ताकि बच्चे के जैविक माता-पिता या कानूनी अभिभावक यदि उपलब्ध हों तो वे सामने आ सकें।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को इस बालक के माता-पिता या कानूनी अभिभावक के बारे में जानकारी हो, या वे स्वयं संपर्क करना चाहते हों, तो वे अपनी पहचान से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित विभागों से संपर्क कर सकते हैं।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए बाल कल्याण समिति बिलासपुर के फोन नंबर 01978-221714, जिला कार्यक्रम अधिकारी बिलासपुर के कार्यालय 01978-221514 या जिला बाल संरक्षण अधिकारी बिलासपुर के कार्यालय 01978-221614 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन का कहना है कि बच्चे के हित और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में डेंटल डॉक्टरों की रिटायरमेंट को लेकर बड़ा फैसला, अब बदली तारीख; जानिए सरकार ने क्या किया बदलाव?

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेंटल हेल्थ सर्विसेज के मेडिकल अधिकारियों और डेंटल हेल्थ एजुकेशन के फैकल्टी सदस्यों को बड़ी राहत दी है। 31 मार्च 2027 से पहले सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों और फैकल्टी सदस्यों की रिटायरमेंट अब 31 मार्च 2027 को ही होगी। सरकार ने फंडामेंटल रूल-56 में संशोधन कर यह व्यवस्था लागू की है।

डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, हिमाचल के लिए 335 सीटें; 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, जानें आवेदन से लेकर सैलरी...

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के जुलाई शेड्यूल-दो की अधिसूचना जारी कर दी है। देशभर में 23,757 पदों पर भर्ती होगी, जबकि हिमाचल प्रदेश डाक सर्किल में 335 पद हैं। 10वीं पास अभ्यर्थी 31 अगस्त से 19 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। जानें आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, शुल्क और वेतन की पूरी जानकारी।

हिमाचल के फोरलेन पर बदल सकती है स्पीड लिमिट, अब कितनी होगी नई रफ्तार? पूरी जानकारी जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल प्रदेश में फोरलेन हाईवे पर मौजूदा 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति सीमा बढ़ाकर 70 kmph से अधिक करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में कहा कि परिवहन विभाग पहले सर्वेक्षण करेगा। पिछले वर्ष ओवरस्पीडिंग के 1,28,472 चालान हुए थे, जो 2024 की इसी अवधि से करीब सात गुना अधिक हैं।

कांगड़ा में नशे और चिट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी पहल, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ हुई अहम बैठक; लिया ये संकल्प

कांगड़ा पुलिस ने नशे और चिट्टे की रोकथाम को लेकर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और जन सुरक्षा पर चर्चा हुई। पुलिस ने नशा तस्करी समेत अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की।