Himachal: हिमाचल की बेटी भावना ठाकुर का एशियन कबड्डी चैंपियनशिप के लिए चयन, भारत को पांचवीं बार गोल्ड दिलाने का लक्ष्य

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के गोहर उपमंडल की ग्राम पंचायत बैला की बेटी भावना ठाकुर का चयन 6वीं एशियन महिला कबड्डी चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो 4 से 9 फरवरी 2025 तक ईरान के तेहरान में आयोजित होने जा रही है। यह हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि भावना ठाकुर सहित प्रदेश की कुल 6 खिलाड़ी भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा बनी हैं।

भारतीय महिला कबड्डी टीम में 12 खिलाड़ी शामिल हैं, और इस बार टीम की कमान भारतीय रेलवे की खिलाड़ी सोनाली सिंगाते को सौंपी गई है। भारतीय टीम की मौजूदा कप्तान रितु नेगी, जो हिमाचल से ही हैं, चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगी।

भारत की महिला कबड्डी टीम का एशियन चैंपियनशिप में शानदार रिकॉर्ड रहा है। अब तक हुई 5 चैंपियनशिप में से 4 बार भारत ने स्वर्ण पदक जीता है। इस बार भी टीम का लक्ष्य पांचवां गोल्ड मेडल जीतने का होगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए 1 सितंबर से इंडिगो की उड़ानें फिर शुरू, सप्ताह में 4 दिन रहेगा शेड्यूल; जानें पूरा...

धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई सेवा 1 सितंबर से फिर बहाल होने जा रही है। इंडिगो सप्ताह में चार दिन गगल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए उड़ान संचालित करेगी। यात्रियों और पर्यटन कारोबार को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

नेपाल में तबाही के बीच चंबा के युवक का आया फोन, बोला- ‘मां मैं सुरक्षित हूं’; टनल में होने से बची जान

नेपाल में बाढ़ और आपदा के बीच चंबा के सलूणी निवासी सलमान खान उर्फ जानू ने व्हाट्सएप कॉल कर परिवार को अपने सुरक्षित होने की जानकारी दी। टनल के अंदर काम कर रहे होने के कारण वह आपदा की चपेट में आने से बच गया।

हिमाचल के इन खिलाड़ियों ने दुनिया में बढ़ाया देवभूमि का मान, कबड्डी से क्रिकेट और हॉकी से शूटिंग तक रचा इतिहास; पढ़ें पूरी कहानी

हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने कबड्डी, क्रिकेट, हॉकी, वॉलीबाल, शूटिंग, तलवारबाजी, बॉक्सिंग और पैरा खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। सिरमौर, चंबा, मंडी, बिलासपुर और शिमला के इन खिलाड़ियों की सफलता की पूरी कहानी पढ़ें।

हिमाचल के मंडी में 20 वर्षीय युवक लापता, 24 अगस्त को घर से निकला था हर्ष; मां की सोने की बालियां भी साथ ले...

जिला मंडी की उपतहसील कटौला का 20 वर्षीय हर्ष कुमार 24 अगस्त की शाम घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।