Kangra: भरमाड़ा मर्डर केस: मुख्य आरोपी करनैल सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा 5 दिन के पुलिस रिमांड पर

Date:

--Advertisement--

भरमाड़ा मर्डर केस: मुख्य आरोपी करनैल सिंह गिरफ्तार, 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित ज्वाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरमाड़ा गांव में हुए सनसनीखेज मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्य आरोपी करनैल सिंह उर्फ शुनका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को करनैल सिंह को ज्वाली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

घटना सोमवार सुबह लगभग 4 बजे की है, जब भरमाड़ा के शिव नुआला इलाके में करनैल सिंह ने अपने पड़ोसी रशपाल सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में रशपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

Advertisement – HIM Live Tv

पुलिस ने आरोपी की तलाश में तेजी दिखाते हुए आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया। नूरपुर के एसपी अशोक रतन ने मीडिया को बताया कि करनैल सिंह की गिरफ्तारी के बाद केस में जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। आरोपी से पुलिस को कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

इस हत्याकांड के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस रिमांड के दौरान करनैल सिंह से गहन पूछताछ की जाएगी। रिमांड के दौरान हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी।

इस वारदात से भरमाड़ा और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग पुलिस से जल्द से जल्द न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।