Chamba: बनीखेत में होटल में भीषण आग, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश: बनीखेत में होटल में लगी आग, 25 लाख का नुकसान, बड़ा हादसा टला

हिमाचल प्रदेश के पठानकोट-चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनीखेत बाजार में स्थित एक निजी होटल में आग लग गई। इस अग्निकांड में होटल का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो गया और करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ। हालांकि, इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में लिया गया।

घटना शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे होटल सनबीम में शॉर्ट सर्किट के कारण हुई। उस समय होटल में एक पर्यटक जोड़ा और होटल मालिक मौजूद थे। पर्यटक अपने कमरे में तैयार हो रहे थे, जब उन्होंने नीचे रिसेप्शन एरिया से धुआं उठता देखा। घबराकर वे तुरंत अपने कमरे से बाहर भागे और मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

आग की लपटें और तेज तब हो गईं जब होटल में रखा एक सिलेंडर आग की चपेट में आकर फट गया। धमाके के बाद आग तेजी से फैल गई, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही बनीखेत पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक होटल का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

राजस्व विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। पटवारी मुकेश ठाकुर ने बताया कि होटल मालिक को लगभग 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग बनीखेत के प्रभारी एलएफएम अशोक कुमार ने बताया कि समय पर कार्रवाई करने से आसपास के अन्य भवनों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। इस घटना के बाद होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा उपायों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।