Una: झंडा दिवस पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिया खास संदेश, किया सशस्त्र बलों के लिए अंशदान

Date:

--Advertisement--

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज ऊना जिले के गोंदपर जयचंद में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए अंशदान किया। इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना के उपनिदेशक कर्नल (सेवानिवृत्त) एसके कालिया ने उप मुख्यमंत्री और उनके निजी स्टाफ को सशस्त्र सेना का झंडा लगाकर उनसे योगदान प्राप्त किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना के वीर जवानों, पूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रित परिवारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 7 दिसंबर को मनाया जाने वाला सशस्त्र सेना झंडा दिवस उन अमर वीरों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए या गंभीर रूप से घायल हुए।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस दिन लगाए जाने वाले विशेष झंडे के माध्यम से एकत्रित की गई राशि शहीद सैनिकों के परिजनों, दिव्यांग सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण पर खर्च की जाती है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक योगदान देकर देश के वीर सैनिकों के प्रति अपना सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करें।

कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने आवास पर स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर लगेगा हैंडपंप

शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सुधेड़ क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर हैंडपंप लगाने, सीवरेज, टाइल्स और सोलर लाइट की सुविधा देने का भी ऐलान किया।

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।