Una: अम्ब पुलिस ने चिट्टे के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज

Date:

--Advertisement--

अम्ब पुलिस ने नाका और यातायात जांच के दौरान 1.75 ग्राम चिट्टे के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम, जिसमें एएसआई अतुल कुमार, मुख्य आरक्षी अजय कुमार, तथा गृह रक्षक प्रकाश चंद और पृथ्वी सिंह शामिल थे, ने गत रात्रि करीब 11:55 बजे अठवां मोड़ के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान बणे दी हट्टी की ओर से आ रही बाइक पर दो युवक नजर आए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों युवक घबरा गए। पूछताछ के दौरान एक युवक ने जेब से पारदर्शी पैकेट निकालकर सड़क पर फैंक दिया जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त किया। जांच में उस पैकेट में 1.75 ग्राम चिट्टा पाया गया। एसएचओ अम्ब अनिल उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों विशाल ठाकुर (40) निवासी अम्ब और राहुल ठाकुर (32) निवासी अठवां के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा के पांगी में बड़ा हादसा टला! राशन से भरा ट्रक सड़क से नीचे गिरा, क्रैश बैरियर बना चालक-परिचालक की जान बचाने वाला सहारा

चंबा के पांगी स्थित किलाड़ में खाद्य आपूर्ति निगम का गेहूं लेकर जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गया। हादसे में चालक और परिचालक घायल हुए, जबकि क्रैश बैरियर ने ट्रक को गहरी खाई में गिरने से बचाकर बड़ा हादसा टाल दिया।

वाह! पुलिस ने लौटाए 829 गुम और चोरी हुए मोबाइल, करीब 1 करोड़ रुपये के फोन पहुंचे असली मालिकों तक

सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस ने अब तक 829 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाए हैं। करीब एक करोड़ रुपये कीमत के मोबाइल रिकवर किए गए हैं।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन! डमटाल में NDPS आरोपी का अवैध निर्माण बुलडोजर से ढहाया, पुलिस का सख्त संदेश

हिमाचल के डमटाल में एनडीपीएस मामले के आरोपी के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने साफ कहा है कि नशे के कारोबार से जुड़ी अवैध संपत्तियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Kanra: देहरा में 2 करोड़ से ज्यादा की रिकवरी! दुबई से कमाई रकम हड़पने की साजिश का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार

देहरा पुलिस ने नकदी और आभूषणों के बहुचर्चित गबन मामले में बड़ा खुलासा करते हुए ससुराल पक्ष के 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब तक 2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की है और मामले की जांच जारी है।