Kullu: कुल्लू पुलिस में खुशखबरी: उप-निरीक्षक अमर सिंह बने निरीक्षक, एसपी ने पहनाई रैंक

Date:

--Advertisement--

कुल्लू, 3 जनवरी 2026: जिला कुल्लू पुलिस में आज एक गौरवपूर्ण पल देखने को मिला जब उप-निरीक्षक अमर सिंह को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल ने शनिवार को औपचारिक रूप से अमर सिंह को उनकी नई रैंक पहनाई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने नव-पदोन्नत निरीक्षक अमर सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके अब तक के कार्यकाल की सराहना की। जिला कुल्लू पुलिस की ओर से भी उन्हें इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गई। अधिकारियों ने भरोसा जताया कि अमर सिंह अपने नए दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करेंगे और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।

यह पदोन्नति केवल अमर सिंह के व्यक्तिगत करियर की सफलता नहीं है, बल्कि जिला कुल्लू पुलिस बल के मनोबल को भी मजबूती देने वाली घटना मानी जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में घरेलू विवाद के बीच रिटायर्ड फौजी ने चला दी लाइसेंसी बंदूक, जानिए फिर क्या हुआ

कांगड़ा के पालमपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक और शस्त्र लाइसेंस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Chamba: सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ में मिलेगा मामलों का आसान निपटारा, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

चंबा में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ का लाभ उठाने की अपील की है। 31 जुलाई तक आवेदन कर लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत में शामिल कराया जा सकता है।

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी ने जताई जान का खतरा, सहकर्मियों पर गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

चंबा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपनी तीन सहकर्मियों पर जान से मारने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पंचकूला की नई डीसीपी बनीं अदिति सिंह, उपलब्धियों के साथ सृष्टि गुप्ता ने ली विदाई; जानिए कौन हैं 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी जिन्होंने...

पंचकूला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने नई डीसीपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, जबकि सृष्टि गुप्ता को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। जानिए नई डीसीपी अदिति सिंह के बारे में।