Kangra: मुख्य न्यायाधीश ने नूरपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय-II का लोकार्पण किया, अब लोगों को मिलेगा अपने घर के पास न्याय

Date:

--Advertisement--

नूरपुर, 1 जनवरी। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से नूरपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय-II का औपचारिक लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रशासनिक न्यायाधीश, सिविल एवं सत्र न्यायिक प्रभाग कांगड़ा न्यायमूर्ति संदीप शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश चिराग भानु, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-I हितेंद्र शर्मा और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-II नितिन मित्तल उपस्थित रहे।

मुख्य न्यायाधीश संधावालिया ने कहा कि इस नए न्यायालय के संचालन से नूरपुर, इंदौरा, फतेहपुर और ज्वाली उपमंडलों की पंचायतों के लोगों को न्यायिक सुविधाएं उनके घर के पास उपलब्ध होंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश उच्च न्यायालय जनता को त्वरित, किफायती और सुलभ न्याय प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

मुख्य न्यायाधीश ने यह भी कहा कि न्यायालय और बार एसोसिएशन का प्रमुख उद्देश्य आमजन को न्याय दिलाना है। उन्होंने अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों से सहयोग करते हुए न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक जनमुखी बनाने और गरीब तथा जरूरतमंद लोगों के लिए सस्ता, शीघ्र और सुगम न्याय सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विधायक रणवीर सिंह निक्का, पूर्व विधायक अजय महाजन, पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा, एसडीएम अरुण शर्मा, बार एसोसिएशन के प्रधान पुष्पेंद्र ठाकुर सहित अन्य अधिवक्ता और न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर अनुराग ठाकुर का निशाना, बोले- राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी परिसर का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है और कहा कि हिमाचल भवन का उपयोग प्रदेश के लोगों तथा सरकारी कामकाज के लिए होना चाहिए।

हिमाचल के सभी निजी विश्वविद्यालयों की सुरक्षा होगी और सख्त, छात्रावासों से लेकर प्रवेश द्वार तक बढ़ेगी निगरानी

हिमाचल प्रदेश के 17 निजी विश्वविद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला में अहम बैठक हुई। डीजीपी अशोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश द्वारों की निगरानी, छात्रावासों की सुरक्षा, आगंतुकों के सत्यापन और पुलिस के साथ समन्वय बढ़ाने समेत कई कदमों पर चर्चा की गई।

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू-अग्निहोत्री समेत हिमाचल के कई नेता हुए शामिल

वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में हिमाचल कांग्रेस ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं, मुख्यमंत्री 14 और 15 अक्टूबर को लाहौल-स्पीति के दौरे पर रहेंगे।

Kangra: शाहपुर के सरकारी स्कूल में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, BMO शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर और प्रधानाचार्य सुभाष चंद की मौजूदगी में...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष चंद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को HPV वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।