Shimla: किन्नौर जिला में दुखद दुर्घटना, 2 लोगों की हुई मौ’त

Date:

--Advertisement--

किन्नौर जिले के पलंगी-निचार लिंक रोड पर एक महिंद्रा थार गाड़ी अनियंत्रित होकर एनएच पर गिर गई, जिससे एक पश्चिम बंगाल के पर्यटक सहित 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राहुल (25) निवासी काफनू और गदादर चटर्जी (54) निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। इस हादसे में चालक लखवीर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को लगभग 2 बजे चालक लखवीर और राहुल महिंद्रा थार (एचपी-26-1977) में निचार से भावानगर की ओर जा रहे थे। पलंगी के पास चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी लगभग 100 मीटर नीचे एनएच-5 पर गिर गई। राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एनएच पर खड़ा गदादर भी दुर्घटनाग्रस्त वाहन की चपेट में आ गया और उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। चालक लखवीर को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भावानगर लाया गया।

इस हादसे की सूचना मिलते ही एसडीपीओ भावानगर राज कुमार और पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ ने पुष्टि की कि एक स्थानीय व्यक्ति और एक पश्चिम बंगाल का पर्यटक इस दुर्घटना में जान गंवा चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के धारकंडी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, विधायक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों को दिए राहत-बचाव तेज करने के निर्देश

कांगड़ा के शाहपुर क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन के बीच विधायक केवल सिंह पठानिया ने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाने और बंद सड़कों को जल्द खोलने पर जोर दिया गया है।

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के छात्र वरुण चंदेल ने अग्निवीर परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया विद्यालय और प्रदेश का मान

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के कक्षा 12वीं के छात्र वरुण चंदेल ने अग्निवीर परीक्षा उत्तीर्ण कर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले उन्होंने नेपाल में आयोजित इंडो–नेपाल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया था।

Himachal: खुदाई से पहले यह ऐप नहीं देखा तो हो सकता है बड़ा नुकसान! DC अनुपम कश्यप ने सभी विभागों और लोगों को किया...

शिमला में आयोजित कार्यशाला में DC अनुपम कश्यप ने “Call Before You Dig (CBuD)” ऐप के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खुदाई शुरू करने से पहले ऐप का इस्तेमाल करने से भूमिगत पाइपलाइन, बिजली और गैस लाइनों को नुकसान से बचाया जा सकता है।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर, स्पैड़ा और गढ़गून गांवों में 6 मकान बहे, राहत-बचाव के लिए SDRF टीम मौके के लिए रवाना

कांगड़ा के शाहपुर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण स्पैड़ा और गढ़गून गांवों में छह मकान बह गए। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है, जबकि SDRF टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।