Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के छात्र वरुण चंदेल ने अग्निवीर परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया विद्यालय और प्रदेश का मान

Date:

--Advertisement--
Advertisement

शाहपुर, कांगड़ा। कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के लिए एक और गर्व का अवसर है। विद्यालय के कक्षा 12वीं के छात्र वरुण चंदेल ने भारतीय सेना की प्रतिष्ठित अग्निवीर भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर विद्यालय, शाहपुर और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है।

वरुण चंदेल पहले भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने 3 से 7 जुलाई 2026 तक नेपाल के पोखरा में आयोजित 10वीं इंडो–नेपाल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में अंडर-60 किलोग्राम कुश्ती वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया था। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद अब अग्निवीर परीक्षा में सफलता हासिल कर उन्होंने युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Also Read: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के छात्रों ने नेपाल में लहराया तिरंगा, शाहपुर लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

Advertisement

विद्यालय प्रबंधन ने वरुण की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता मेहनत, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को शिक्षा, खेल और चरित्र निर्माण के माध्यम से जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है।

Advertisement

विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने वरुण चंदेल को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि वह भारतीय सेना में सेवा देकर विद्यालय, क्षेत्र और देश का नाम और अधिक रोशन करेंगे।

Advertisement

Also Read: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के पूर्व छात्र अगस्त्य सिंह राणा ने बढ़ाया मान! IHM कुफरी में मिली सरकारी सीट

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के धारकंडी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, विधायक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों को दिए राहत-बचाव तेज करने के निर्देश

कांगड़ा के शाहपुर क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन के बीच विधायक केवल सिंह पठानिया ने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाने और बंद सड़कों को जल्द खोलने पर जोर दिया गया है।

Himachal: खुदाई से पहले यह ऐप नहीं देखा तो हो सकता है बड़ा नुकसान! DC अनुपम कश्यप ने सभी विभागों और लोगों को किया...

शिमला में आयोजित कार्यशाला में DC अनुपम कश्यप ने “Call Before You Dig (CBuD)” ऐप के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खुदाई शुरू करने से पहले ऐप का इस्तेमाल करने से भूमिगत पाइपलाइन, बिजली और गैस लाइनों को नुकसान से बचाया जा सकता है।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर, स्पैड़ा और गढ़गून गांवों में 6 मकान बहे, राहत-बचाव के लिए SDRF टीम मौके के लिए रवाना

कांगड़ा के शाहपुर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण स्पैड़ा और गढ़गून गांवों में छह मकान बह गए। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है, जबकि SDRF टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।

Kangra: शाहपुर में मानसून को लेकर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया, सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

शाहपुर में मानसून तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में विधायक केवल सिंह पठानिया ने सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट रहने, नोडल अधिकारी नियुक्त करने और आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।