Himachal: खुदाई से पहले यह ऐप नहीं देखा तो हो सकता है बड़ा नुकसान! DC अनुपम कश्यप ने सभी विभागों और लोगों को किया अलर्ट

Date:

--Advertisement--

शिमला। भूमिगत पाइपलाइन, बिजली केबल, गैस लाइन, ऑप्टिकल फाइबर केबल और अन्य महत्वपूर्ण उपयोगिता सेवाओं को खुदाई के दौरान होने वाले नुकसान से बचाने के लिए भारत सरकार द्वारा विकसित “Call Before You Dig (CBuD)” मोबाइल ऐप को लेकर मंगलवार को शिमला के बचत भवन में एक विस्तृत कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया और सभी विभागों से इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Advertisement

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि “Call Before You Dig” ऐप का वास्तविक उद्देश्य तभी सफल होगा, जब सभी संबंधित विभागों के पास अपने भूमिगत नेटवर्क का सटीक और अद्यतन डेटा उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में भूमिगत लाइनों की सही जानकारी ही उपलब्ध नहीं होगी तो केवल अलर्ट और नोटिफिकेशन भेजना पर्याप्त नहीं होगा। इसलिए सभी विभागों को अपने नेटवर्क डेटा का डिजिटलीकरण कर उसे नियमित रूप से अपडेट करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि वर्तमान व्यवस्था के तहत जब कोई व्यक्ति या संस्था खुदाई संबंधी अनुरोध दर्ज करती है तो संबंधित विभाग को तुरंत सूचना मिलती है और वह उपलब्ध जानकारी के आधार पर उसकी समीक्षा करता है। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया की सफलता ऐप में उपलब्ध डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता पर निर्भर करती है।

Advertisement

उपायुक्त ने कहा कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म विभिन्न उपयोगिता सेवा प्रदाताओं, सरकारी एजेंसियों, ठेकेदारों और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करता है। दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर संचालित इस ऐप के माध्यम से किसी भी स्थान पर खुदाई शुरू करने से पहले वहां मौजूद भूमिगत नेटवर्क की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इससे दुर्घटनाओं, सेवा बाधित होने, आर्थिक नुकसान और जनहानि की संभावनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

जनहित में अपील करते हुए उपायुक्त अनुपम कश्यप ने सभी सरकारी विभागों, स्थानीय निकायों, निर्माण एजेंसियों, ठेकेदारों और आम नागरिकों से कहा कि किसी भी प्रकार की खुदाई शुरू करने से पहले “Call Before You Dig (CBuD)” ऐप का उपयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि यह एक सरल, सुरक्षित और प्रभावी डिजिटल पहल है, जो सार्वजनिक अवसंरचना की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ अनावश्यक नुकसान और दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Advertisement

कार्यशाला में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा, हिमाचल प्रदेश लाइसेंस अथॉरिटी के निदेशक चंद्रभान यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

“Call Before You Dig” ऐप के माध्यम से खुदाई कार्य शुरू करने से पहले ऑनलाइन सूचना दी जा सकती है। यह संबंधित उपयोगिता सेवा प्रदाताओं को स्वतः सूचना भेजता है और बिजली, गैस, पानी, सीवरेज, दूरसंचार सहित अन्य भूमिगत नेटवर्क की जानकारी उपलब्ध कराता है। जीआईएस आधारित लोकेशन मैपिंग, पारदर्शी अनुमति प्रक्रिया और मोबाइल ऐप तथा वेब पोर्टल दोनों के माध्यम से इसकी सुविधा उपलब्ध है।

यह ऐप भूमिगत केबल और पाइपलाइन को नुकसान से बचाने, बिजली-पानी-गैस और इंटरनेट जैसी आवश्यक सेवाओं को बाधित होने से रोकने, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने और सुरक्षित एवं योजनाबद्ध खुदाई कार्य को बढ़ावा देने में सहायक साबित हो सकता है।

Advertisement

उपयोगकर्ता Google Play Store या Apple App Store से “Call Before You Dig (CBuD)” ऐप डाउनलोड कर मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद खुदाई स्थल की जानकारी, कार्य का विवरण और प्रस्तावित तिथि दर्ज कर अनुरोध भेजा जा सकता है, जिस पर संबंधित विभाग आवश्यक दिशा-निर्देश उपलब्ध कराते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार पर बड़ा अपडेट, प्रभावित परिवारों को मिलेगा R&R का लाभ; केवल सिंह पठानिया बोले- विकास के साथ हितों की...

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के साथ प्रभावित परिवारों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। पात्र परिवारों को नियमानुसार मुआवजा और R&R का लाभ दिया जाएगा, जबकि एयरपोर्ट विस्तार से पर्यटन, रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सोलन के चौक बाजार में खूनी झड़प से सनसनी, चाकू लगने से युवक की मौत; दो घायल, 24 घंटे में दूसरी वारदात से उठे...

सोलन के चौक बाजार में दो गुटों के बीच खूनी झड़प में चाकू लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हुए हैं। 24 घंटे में शहर में दूसरी गंभीर वारदात के बाद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Kangra: जन्माष्टमी पर खबरू महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों भक्तों ने किए दर्शन; भूस्खलन के डर के बावजूद दिनभर पहुंचते रहे...

जन्माष्टमी पर बोह घाटी के प्रसिद्ध खबरू महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। हवन-यज्ञ, शिव नुआला और कांगड़ी धाम का आयोजन हुआ, हालांकि घड़गू गांव में हुए भूस्खलन के बाद इस बार श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही।

Kangra: रैत में जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, लक्ष्मी नारायण मंदिर में भक्तों की भीड़; रात को कटेगा केक, कल होगा...

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विकास खंड रैत के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर में भक्तों ने फलाहार ग्रहण किया, जबकि कुठंमा में फलाहार का लंगर लगाया गया। क्षेत्र के कई मंदिरों में जन्माष्टमी की धूम रही।