Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर, स्पैड़ा और गढ़गून गांवों में 6 मकान बहे, राहत-बचाव के लिए SDRF टीम मौके के लिए रवाना

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। कांगड़ा जिले के शाहपुर क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शाहपुर उपमंडल की बोह घाटी के स्पैड़ा और गढ़गून गांवों में छह मकान पूरी तरह बह गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आपदा आने से पहले ही प्रभावित परिवार अपने घरों को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Advertisement

प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। एसडीएम शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर ने बताया कि वह स्वयं प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना हो चुके हैं। हालांकि डिब्बा और मानेड़ नाला क्षेत्र में भारी भूस्खलन होने के कारण मौके तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और उन्हें तत्काल राहत उपलब्ध करवाई जा रही है। वहीं, राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके के लिए रवाना हो चुकी है।

Advertisement

प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। भारी बारिश के चलते क्षेत्र में सतर्कता बरतने की अपील भी की गई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने का आग्रह किया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

Advertisement
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार पर बड़ा अपडेट, प्रभावित परिवारों को मिलेगा R&R का लाभ; केवल सिंह पठानिया बोले- विकास के साथ हितों की...

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के साथ प्रभावित परिवारों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। पात्र परिवारों को नियमानुसार मुआवजा और R&R का लाभ दिया जाएगा, जबकि एयरपोर्ट विस्तार से पर्यटन, रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सोलन के चौक बाजार में खूनी झड़प से सनसनी, चाकू लगने से युवक की मौत; दो घायल, 24 घंटे में दूसरी वारदात से उठे...

सोलन के चौक बाजार में दो गुटों के बीच खूनी झड़प में चाकू लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हुए हैं। 24 घंटे में शहर में दूसरी गंभीर वारदात के बाद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Kangra: जन्माष्टमी पर खबरू महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों भक्तों ने किए दर्शन; भूस्खलन के डर के बावजूद दिनभर पहुंचते रहे...

जन्माष्टमी पर बोह घाटी के प्रसिद्ध खबरू महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। हवन-यज्ञ, शिव नुआला और कांगड़ी धाम का आयोजन हुआ, हालांकि घड़गू गांव में हुए भूस्खलन के बाद इस बार श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही।

Kangra: रैत में जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, लक्ष्मी नारायण मंदिर में भक्तों की भीड़; रात को कटेगा केक, कल होगा...

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विकास खंड रैत के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर में भक्तों ने फलाहार ग्रहण किया, जबकि कुठंमा में फलाहार का लंगर लगाया गया। क्षेत्र के कई मंदिरों में जन्माष्टमी की धूम रही।