Kangra: धर्मशाला में ABVP का अनोखा प्रदर्शन: जूते पॉलिश कर सरकार को दी बड़ी चेतावनी!

Date:

--Advertisement--

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जिला कांगड़ा ने बुधवार को धर्मशाला में अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और सरकार की कथित विफल नीतियों के खिलाफ ABVP कार्यकर्ता जिलाधीश कार्यालय के बाहर जूते पॉलिश करते दिखाई दिए। परिषद नेताओं का कहना है कि यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन सरकार को उसके अधूरे वादों की याद दिलाने के लिए किया गया है।

ABVP ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले सरकार ने 5 साल में 5 लाख रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन प्रदेश के युवाओं को आज भी इसका लाभ नहीं मिला। परिषद का कहना है कि बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान ABVP ने जदरांगल स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के निर्माण में हो रही देरी पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि पर्यावरण मंजूरी के लिए जरूरी 30 करोड़ रुपये राज्य सरकार को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय को देने थे, लेकिन सरकार की अनदेखी के कारण यह महत्वपूर्ण परियोजना वर्षों से अटकी हुई है।

विभाग संयोजक जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज प्रदेश का युवा रोजगार, शिक्षा और विकास—हर मोर्चे पर संघर्ष कर रहा है, जबकि सरकार पूरी तरह नाकाम नजर आती है। ABVP ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो परिषद राज्यभर में आंदोलन को और तेज करेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत स्कूल की बेटियों का साइंस कांग्रेस में जलवा, वंशिका ने साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में जीता पहला स्थान; अर्शिया और रितिका ने भी...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत के विद्यार्थियों ने उपमंडल स्तर की चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अर्शिया और रितिका ने क्विज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Kangra: देहरा में 21 अक्तूबर तक बंद रहेगी बासा सड़क, स्तरोन्नयन कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक; इस मार्ग से करें सफर

देहरा में बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक स्तरोन्नयन कार्य के चलते बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनखंडी-हरिपुर सड़क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब के छात्रों का स्वच्छता अभियान, 40 किलो से ज्यादा कचरा जुटाया; नगर पालिका को...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब और छात्रों ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शाहपुर ग्राउंड और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने 40 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नगर पालिका की कचरा प्रबंधन टीम को सौंपा।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद; देहरा का 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गगल थाना क्षेत्र के राजोल के समीप गज खड्ड पुल पर Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने देहरा निवासी 35 वर्षीय लकी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।