Kullu: आनी में पीएम श्री पाठशाला द्वारा एड्स जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने संदेश दिया स्वस्थ समाज का

Date:

--Advertisement--

आनी। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, आनी में एड्स दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत पाठशाला के राष्ट्रीय सेवा योजना, सड़क सुरक्षा, इको क्लब और नशा निवारण क्लब ने संयुक्त रूप से रैली का आयोजन किया। रैली पाठशाला से एसडीएम कार्यालय तक चली और इसमें विद्यार्थियों ने स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया।

रैली के पश्चात पाठशाला में नारा लेखन, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कनिष्ठ वर्ग में पेंटिंग प्रतियोगिता में पियूष, निलेश और न्याय दत्त ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। स्लोगन लेखन में आयुष, अभय और आदर्श तथा भाषण प्रतियोगिता में करण, दमन और पियूष को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सीनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में सिमरन और अदिति ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। नारा लेखन में शबनम और सौरभ तथा भाषण प्रतियोगिता में लक्षिता, शीतल और आरती ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए।

कार्यक्रम में पाठशाला प्रभारी डॉ. इंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और विद्यार्थियों से अपील की कि वे घर-घर जाकर एड्स जागरूकता का संदेश फैलाएँ। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रवक्ता प्रवीण मेहता ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि एड्स जैसी लाइलाज बीमारी से बचाव के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें और योग तथा प्राणायाम के माध्यम से शरीर और मन को स्वस्थ, संतुलित और संयमित रखें।

इस अवसर पर पीएम श्री समन्वयक कुंदन शर्मा, इको क्लब प्रभारी सीमा ठाकुर, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रभारी धर्मेंद्र वर्मा, इको क्लब फॉर मिशन लाइफ प्रभारी कुशल ठाकुर, आरएए कनिष्ठ प्रभारी सतीश कुमार तथा शिक्षक नितेश कुमार ने कार्यक्रम में विशेष भूमिका निभाई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत स्कूल की बेटियों का साइंस कांग्रेस में जलवा, वंशिका ने साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में जीता पहला स्थान; अर्शिया और रितिका ने भी...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत के विद्यार्थियों ने उपमंडल स्तर की चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अर्शिया और रितिका ने क्विज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Kangra: देहरा में 21 अक्तूबर तक बंद रहेगी बासा सड़क, स्तरोन्नयन कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक; इस मार्ग से करें सफर

देहरा में बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक स्तरोन्नयन कार्य के चलते बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनखंडी-हरिपुर सड़क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब के छात्रों का स्वच्छता अभियान, 40 किलो से ज्यादा कचरा जुटाया; नगर पालिका को...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब और छात्रों ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शाहपुर ग्राउंड और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने 40 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नगर पालिका की कचरा प्रबंधन टीम को सौंपा।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद; देहरा का 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गगल थाना क्षेत्र के राजोल के समीप गज खड्ड पुल पर Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने देहरा निवासी 35 वर्षीय लकी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।