Himachal: हिमाचल में सफर के दौरान खतरा: चंडीगढ़-शिमला एनएच पर गिर रहे पत्थर, जान जोखिम में डालकर कर रहे यात्रा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे (NH-5) पर कंडाघाट से कैथलीघाट के बीच सफर करना जोखिम भरा हो गया है। पहाड़ों से गिरने वाले पत्थर दुर्घटना का कारण बन रहे हैं, जिससे यात्री जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पहाड़ी के पास से गुजरने वाली लेन पर 15-20 मिनट के लिए वाहनों को रोकने की व्यवस्था की है, लेकिन इससे शिमला से सोलन जाने वाले यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ रहा है।

कंडाघाट से कैथलीघाट के बीच की एक लेन कई महीनों तक बंद रही, लेकिन अब दोनों लेन खोल दी गई हैं। हालांकि, इस मार्ग पर इन दिनों फोरलेन निर्माण कार्य जारी है, जिसमें पहाड़ों को सुरक्षित बनाने का कार्य किया जा रहा है। कंडाघाट और क्यारी बंगले के बीच स्थिति ज्यादा गंभीर बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि फोरलेन निर्माण के दौरान यह सड़क बंद थी, लेकिन जैसे ही पहाड़ों की सुरक्षा का कार्य शुरू किया गया, इसे खोल दिया गया।

ड्रिलिंग के दौरान पहाड़ों से पत्थर गिरने की आशंका बनी रहती है, जिससे वाहन चालकों को बार-बार रोका जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस समस्या को देखते हुए वॉल प्रोटेक्शन का कार्य शुरू कर दिया है। इस परियोजना के तहत 42 खतरनाक पहाड़ियों को ठीक किया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि इस मार्ग पर यात्रा करने से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी जरूर लें और सतर्कता बरतें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।