Sirmaur: कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल के सामने बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Date:

--Advertisement--

नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल के गेट के सामने बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। नाहन की ओर से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर की दीवार से जा टकराया। ट्रक सरिया और आयरन एंगल से लदा हुआ था। इस हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस के अनुसार, हादसे के दौरान ट्रक एक कार के ऊपर चढ़ गया, जिससे कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। इसके अलावा, दो से तीन अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक में लदा लोहा ट्रक की बॉडी को तोड़ते हुए कैबिन तक जा घुसा। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ट्रक चालक की जान बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि उसे चोटें आई हैं। हादसे के समय सड़क पर ज्यादा आवाजाही नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नाहन से बिरोजा फैक्टरी तक का हाईवे काफी तंग है, और कार्मेल स्कूल के सामने का तीखा मोड़ ब्लैक स्पॉट बन चुका है। यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, खासकर भारी वाहन दुर्घटना का शिकार होते हैं। बावजूद इसके, प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।