Kullu: मनाली पुलिस ने दबोचा चिट्टा तस्कर, भुंतर के होटल पार्किंग से हुआ गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

मनाली पुलिस थाना की टीम ने भुंतर तहसील निवासी युवक को चिट्टा बेचने वाले एक तस्कर से खरीदी की जानकारी मिलने पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 56 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी को भुंतर स्थित एक होटल की पार्किंग से पकड़ा गया।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने 16 मील क्षेत्र में कमल कपिल (32) पुत्र अमर नाथ, निवासी गांव मौहल, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू के पास से 34 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने यह नशा पंजाब के लुधियाना निवासी शंकर नाहर (33) से खरीदा था।

कमल कपिल द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने शंकर नाहर को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की। पुलिस ने उसे भुंतर स्थित एक होटल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसकी गाड़ी से 56 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल 90 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी शंकर नाहर से यह पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है कि वह यह नशा कहां से लाता था।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।