Bilaspur: लुधियाना से लौटे युवक की जहरीले पदार्थ से मौत, मानसिक तनाव से था परेशान

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर जिले के झंडूता तहसील में एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन कुमार (44) पुत्र बक्शी राम निवासी गांव बाला चंगर, डाकघर डाहड़ के रूप में हुई है। वह लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करता था और करीब 26-27 दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। परिजनों के अनुसार, वह मानसिक रूप से परेशान था और ज्यादा बातचीत भी नहीं करता था।

22 मार्च 2025 को पवन कुमार अपने घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर बेहोशी की हालत में मिला। परिजनों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान 23 मार्च को शाम करीब 6 बजकर 15 मिनट पर उसकी मौत हो गई।

मृतक के भाई ओंकार चंद ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पवन कुमार मानसिक रूप से परेशान था और संभवतः गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने भाई की मौत को लेकर किसी पर कोई शक नहीं है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामले की पुष्टि करते हुए झंडूता थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान दर्ज किए जाएंगे और मामले की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।