Mandi: विवादित नारों से गूंजा सुंदरनगर, सीसीटीवी फुटेज वायरल, प्रशासन अलर्ट

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में आयोजित राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के पहले दिन एक विवादित घटना सामने आई। शनिवार रात को पहली सांस्कृतिक संध्या समाप्त होने के बाद, कुछ युवकों की टोली ने शहर की सड़कों पर विवादित नारे लगाए। भोजपुर बाजार से लेकर बस स्टैंड तक रात 10:30 बजे तक ये नारेबाजी होती रही, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि नगर परिषद सुंदरनगर के वार्ड नंबर-9 भोजपुर बाजार से एक अज्ञात युवकों की टोली नारेबाजी करती हुई गुजर रही है।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि वीडियो की वेरिफिकेशन की जा रही है और जो भी इसमें शामिल होंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना को लेकर प्रदेश भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता और विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हरनेरा-बड़ंज तत्वानी सड़क की हालत चिंताजनक, खतरे में आवाजाही; जल्द मरम्मत की मांग

हरनेरा से बड़ंज तत्वानी जाने वाली सड़क की कमजोर स्थिति ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द निरीक्षण और आवश्यक मरम्मत की मांग की है।

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का की भाजपा विधायक दल की बैठक में अहम मौजूदगी, सदन में जनहित के मुद्दे मजबूती से उठाने पर बनी...

नूरपुर विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में सदन की आगामी कार्यवाही, जनहित के मुद्दों और हिमाचल प्रदेश के विकास को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई।

हिमाचल के हजारों TGT शिक्षकों को झटका, 2006-07 नियुक्तियों का विशेष वरिष्ठता लाभ वापस; पदोन्नति पर भी पड़ सकता है असर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2006 और 2007 में नियुक्त टीजीटी शिक्षकों को दिए गए विशेष वरिष्ठता लाभ वापस ले लिए हैं। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में अंतिम वरिष्ठता सूची में संशोधन किया गया है, जिससे शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी दावों पर असर पड़ सकता है।

Himachal: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम

सोलन के बरोटीवाला पटवार सर्कल में विजिलेंस ब्यूरो ने महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।