Bilaspur: जिले में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

जिले के एक गांव में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपित पीड़िता का जान-पहचान का था। पीड़िता की माता की शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत के अनुसार, घटना 17 मार्च को दोपहर में हुई। पीड़िता की माता पशुओं को घास डालने गऊशाला गई थी, उस दौरान बच्ची आंगन में खेल रही थी और उसकी छोटी बहन सो रही थी। जब वह वापस आई तो उसने अपनी बेटी को सोने के लिए बुलाया, लेकिन बच्ची डरी-सहमी हुई थी। पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया कि आरोपी उसे कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी ने उसे कमरे से बाहर लाकर धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा।

मां ने न्याय की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की है। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला पुलिस थाना ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हरनेरा-बड़ंज तत्वानी सड़क की हालत चिंताजनक, खतरे में आवाजाही; जल्द मरम्मत की मांग

हरनेरा से बड़ंज तत्वानी जाने वाली सड़क की कमजोर स्थिति ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द निरीक्षण और आवश्यक मरम्मत की मांग की है।

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का की भाजपा विधायक दल की बैठक में अहम मौजूदगी, सदन में जनहित के मुद्दे मजबूती से उठाने पर बनी...

नूरपुर विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में सदन की आगामी कार्यवाही, जनहित के मुद्दों और हिमाचल प्रदेश के विकास को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई।

हिमाचल के हजारों TGT शिक्षकों को झटका, 2006-07 नियुक्तियों का विशेष वरिष्ठता लाभ वापस; पदोन्नति पर भी पड़ सकता है असर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2006 और 2007 में नियुक्त टीजीटी शिक्षकों को दिए गए विशेष वरिष्ठता लाभ वापस ले लिए हैं। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में अंतिम वरिष्ठता सूची में संशोधन किया गया है, जिससे शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी दावों पर असर पड़ सकता है।

Himachal: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम

सोलन के बरोटीवाला पटवार सर्कल में विजिलेंस ब्यूरो ने महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।