Bilaspur: पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर फायरिंग मामले में दिल्ली से शूटर गिरफ्तार, हमले की साजिश का खुलासा जल्द

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर जिले में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस हमले में शामिल शूटर सागर पुत्र कुलदीप को दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह घटना के बाद वहां अपने एक दोस्त के घर में छिपा हुआ था।

पुलिस ने लगातार दो दिनों तक सागर के माता-पिता से पूछताछ की, जिसके बाद उसका ठिकाना पता लगाया गया। पुलिस अब उसे न्यायालय में पेश करेगी और रिमांड पर लेकर आगे की जांच करेगी। इस गिरफ्तारी के बाद अमन नाम के एक अन्य आरोपी की भी जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement – HIM Live Tv

इस मामले में पहले ही तीन अन्य आरोपियों—मनजीत नड्डा, रोहित राणा और रितेश को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। ये तीनों अभी पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस हमले की साजिश कहां रची गई थी और इसके लिए हथियार कहां से लाए गए थे।

शूटर की गिरफ्तारी के बाद अब इस पूरे मामले से पर्दा उठने की संभावना बढ़ गई है। पुलिस इस केस के मास्टरमाइंड और हमले के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कल बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में पड़ेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी 

शाहपुर में 21 अगस्त को 250 केवीए झंगी ट्रांसफार्मर की मरम्मत और रखरखाव के चलते सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक झंगी व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी आपदा के 14 प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार, हर परिवार को 5,100...

शाहपुर की बोह घाटी में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 14 परिवारों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रमुख व्यवसायी चौधरी सतीश कुमार आगे आए। उन्होंने प्रत्येक परिवार को 5,100 रुपये की आर्थिक राहत राशि प्रदान की।

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

पौंग झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, 40 साल की उम्र का अनुमान; 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस ने शव को देहरा शवगृह में रखा है और 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।