Kangra: पालमपुर के मैंझा में पुलिस ने वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ किया, 3 गिरफ्तार, 2 महिलाएं बचाई गईं

Date:

--Advertisement--

पालमपुर के समीप मैंझा में पुलिस ने एक होटल में चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि मैंझा के पास स्थित एक होटल में अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस स्टेशन पालमपुर की एक टीम ने स्थानीय गवाहों के साथ छापा मारा।

छापेमारी के दौरान तीन व्यक्तियों को अनैतिक कार्य करते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान त्रिलोक चंद निवासी लोअर मैंझा, प्रवीण कुमार निवासी गांव पत्रोदक पुन्नर और अश्विनी कुमार गरला देई के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया है।

Advertisement – HIM Live Tv

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह कारोबार कब से चल रहा था और इसमें और कौन लोग शामिल हैं। साथ ही, पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्षेत्र के अन्य गेस्ट हाउस और होटलों में भी इस तरह की गतिविधियां तो नहीं हो रही हैं।

डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम की धारा 3, 4 व 500 और धारा 143 (3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को एलडी जेएमएफसी पालमपुर के समक्ष पेश किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।