Kangra: हिमाचल के तलाड़ा में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के राजा का तालाब के नजदीकी क्षेत्र तलाड़ा में एक सड़क हादसा हुआ, जहां एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसा रात के समय हुआ, जिससे सड़क पर वाहनों की संख्या कम थी और एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

Advertisement – HIM Live Tv

जानकारी के अनुसार, यह ट्रक नालागढ़ से सामान लेकर जसूर आया था। सामान उतारने के बाद ट्रक चालक पवन कुमार वापस नालागढ़ लौट रहा था, जब उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं, लेकिन उसकी हालत गंभीर नहीं है।

घटना स्थल पर मौजूद ट्रक मालिक के भाई सतपाल ने बताया कि यदि यह हादसा दिन में हुआ होता, तो सड़क पर वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को सड़क से हटाने की कार्रवाई की। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

Advertisement – HIM Live Tv

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में फिर महसूस हुआ भूकंप का झटका, 5 किलोमीटर गहराई में था केंद्र; जानिए कितनी थी तीव्रता और कितना बढ़ा खतरा?

हिमाचल के कांगड़ा में मंगलवार शाम 2.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई पर था। कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 67 भूकंप दर्ज किए गए हैं।

हिमाचल में GST के नियमों में होने जा रहा बदलाव, विधानसभा में पेश हुआ संशोधन विधेयक; कारोबारियों पर क्या पड़ेगा असर?

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जीएसटी संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया है। नए प्रावधानों का असर कारोबारियों के इनपुट टैक्स क्रेडिट, डिस्काउंट और रिफंड से जुड़े मामलों पर पड़ेगा।

चंडीगढ़ से कांगड़ा के लिए Indigo की फ्लाइट फिर शुरू, पहले दिन 34 यात्रियों को लेकर पहुंचा विमान

चंडीगढ़ से कांगड़ा के बीच इंडिगो की हवाई सेवा मंगलवार को करीब दो सप्ताह बाद दोबारा बहाल हो गई। पहले दिन विमान 34 यात्रियों को लेकर कांगड़ा पहुंचा, जबकि कांगड़ा से 50 यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी।

डमी एडमिशन पर हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड सख्त, शिकायत सही मिली तो स्कूलों पर होगी कड़ी कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डमी एडमिशन को लेकर संबद्ध स्कूलों को कड़ी चेतावनी दी है। शिकायत सही पाए जाने पर स्कूल या परीक्षा केंद्र के खिलाफ बोर्ड नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।