Kangra: पंजाब के दंपति की बाइक ट्रक से टकराई, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

Date:

--Advertisement--

पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत मीलवां राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक दंपति की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अमरजीत सिंह (33) पुत्र सलोखन सिंह और उनकी पत्नी रमनजीत कौर (27) निवासी गांव सल्लोआल, डाकघर तारागढ़, तहसील व जिला पठानकोट के रूप में हुई है।

Advertisement – HIM Live Tv

जानकारी के अनुसार, दंपति अपनी पंजाब नंबर की बाइक पर सवार होकर लुधियाना जा रहा था। जैसे ही वे मीलवां अनाज मंडी के सामने पहुंचे, उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में अमरजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी रमनजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें तुरंत मुकेरियां अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

Advertisement – HIM Live Tv

चौकी प्रभारी ठाकुरद्वारा चमन कुमार ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर और मुकेरियां भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में फिर महसूस हुआ भूकंप का झटका, 5 किलोमीटर गहराई में था केंद्र; जानिए कितनी थी तीव्रता और कितना बढ़ा खतरा?

हिमाचल के कांगड़ा में मंगलवार शाम 2.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई पर था। कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 67 भूकंप दर्ज किए गए हैं।

हिमाचल में GST के नियमों में होने जा रहा बदलाव, विधानसभा में पेश हुआ संशोधन विधेयक; कारोबारियों पर क्या पड़ेगा असर?

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जीएसटी संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया है। नए प्रावधानों का असर कारोबारियों के इनपुट टैक्स क्रेडिट, डिस्काउंट और रिफंड से जुड़े मामलों पर पड़ेगा।

चंडीगढ़ से कांगड़ा के लिए Indigo की फ्लाइट फिर शुरू, पहले दिन 34 यात्रियों को लेकर पहुंचा विमान

चंडीगढ़ से कांगड़ा के बीच इंडिगो की हवाई सेवा मंगलवार को करीब दो सप्ताह बाद दोबारा बहाल हो गई। पहले दिन विमान 34 यात्रियों को लेकर कांगड़ा पहुंचा, जबकि कांगड़ा से 50 यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी।

डमी एडमिशन पर हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड सख्त, शिकायत सही मिली तो स्कूलों पर होगी कड़ी कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डमी एडमिशन को लेकर संबद्ध स्कूलों को कड़ी चेतावनी दी है। शिकायत सही पाए जाने पर स्कूल या परीक्षा केंद्र के खिलाफ बोर्ड नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।