हिमाचल-पंजाब सीमा पर बढ़ा तनाव, सिख संगठनों के विरोध के चलते कड़ी सुरक्षा

Date:

--Advertisement--

कुल्लू जिले में विवादित झंडे उतारने से उपजे विवाद के बाद मामला पंजाब तक पहुंच गया, जहां हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों को निशाना बनाया गया। इसके बाद, सिख संगठनों ने हिमाचल-पंजाब की सीमा पर धरना देने की धमकी दी, जिससे बुधवार को आशादेवी बॉर्डर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। हिमाचल पुलिस ने सुबह से ही बॉर्डर पर तैनाती बढ़ा दी और पंजाब से आने वाले वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी।

Advertisement – HIM Live Tv

किसी भी तरह के टकराव को टालने के लिए पंजाब पुलिस ने भी होशियारपुर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए। प्रशासन ने किसी भी सिख संगठन को बॉर्डर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी। कुल्लू में वाहनों से विवादित झंडे उतारे जाने पर पंजाब के कई सिख संगठन आक्रोशित हो गए और एचआरटीसी की बसों को निशाना बनाया गया। हालांकि, मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार, वाहनों पर किसी भी प्रकार की फ्लैग रॉड लगाने की अनुमति नहीं होती।

सिख संगठनों के विरोध के बावजूद, बुधवार को कोई भी प्रदर्शनकारी बॉर्डर तक नहीं पहुंच सका। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर बॉर्डर पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया था, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में फिर महसूस हुआ भूकंप का झटका, 5 किलोमीटर गहराई में था केंद्र; जानिए कितनी थी तीव्रता और कितना बढ़ा खतरा?

हिमाचल के कांगड़ा में मंगलवार शाम 2.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई पर था। कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 67 भूकंप दर्ज किए गए हैं।

हिमाचल में GST के नियमों में होने जा रहा बदलाव, विधानसभा में पेश हुआ संशोधन विधेयक; कारोबारियों पर क्या पड़ेगा असर?

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जीएसटी संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया है। नए प्रावधानों का असर कारोबारियों के इनपुट टैक्स क्रेडिट, डिस्काउंट और रिफंड से जुड़े मामलों पर पड़ेगा।

चंडीगढ़ से कांगड़ा के लिए Indigo की फ्लाइट फिर शुरू, पहले दिन 34 यात्रियों को लेकर पहुंचा विमान

चंडीगढ़ से कांगड़ा के बीच इंडिगो की हवाई सेवा मंगलवार को करीब दो सप्ताह बाद दोबारा बहाल हो गई। पहले दिन विमान 34 यात्रियों को लेकर कांगड़ा पहुंचा, जबकि कांगड़ा से 50 यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी।

डमी एडमिशन पर हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड सख्त, शिकायत सही मिली तो स्कूलों पर होगी कड़ी कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डमी एडमिशन को लेकर संबद्ध स्कूलों को कड़ी चेतावनी दी है। शिकायत सही पाए जाने पर स्कूल या परीक्षा केंद्र के खिलाफ बोर्ड नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।