Kangra: हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पर हमला: सरहिंद में खिड़की पर भारी वस्तु फेंकने से मची अफरा-तफरी

Date:

--Advertisement--

मंगलवार देर रात चंबा से दिल्ली जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की पठानकोट डिपो की बस पर सरहिंद पहुंचने पर कुछ शरारती तत्वों ने हमला कर दिया। बस परिचालक मोहित अवस्थी के अनुसार, चालक बृजमोहन के साथ वह पठानकोट से शाम 7:10 बजे रवाना हुए थे। बस जालंधर, लुधियाना, सरहिंद, अंबाला होते हुए दिल्ली जा रही थी।

Advertisement – HIM Live Tv

रात करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच जब बस सरहिंद से गुजर रही थी, तभी कंडक्टर साइड की एक खिड़की पर किसी भारी वस्तु के टकराने से शीशा टूट गया। कांच के कुछ टुकड़े बस के अंदर बैठी एक महिला यात्री पर गिरे। स्थिति को देखते हुए चालक ने बस को बिना रोके आगे बढ़ाना उचित समझा।

बस में कुल 30 यात्री सवार थे। घटना की सूचना परिचालक ने तुरंत अपने उच्च अधिकारियों को दी। पठानकोट डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए उपनिरीक्षक राजेश सागर को सरहिंद भेजा गया है। इस संबंध में सरहिंद पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।