Kangra: ग्रेवेस लिगेसी अवार्ड्स 2025: पूर्व छात्रों ने साझा की यादें, छात्रों को दिया मार्गदर्शन

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 16 मार्च। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (OSA) द्वारा आयोजित ‘ग्रेवेस लिगेसी अवार्ड्स 2025’का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने की। आयोजन में विभिन्न बैचों के पूर्व छात्रों ने भाग लिया और अपने शैक्षणिक जीवन की यादें ताजा कीं।

समारोह में एसडीएम संजीव भोट, नगर निगम आयुक्त ज़फर इकबाल, ओएसए के फाउंडर अध्यक्ष डॉ. एके शर्मा और महाविद्यालय के प्राचार्य राकेश पठानिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। अपने संबोधन में केवल सिंह पठानिया ने कहा कि “पूर्व छात्र किसी भी संस्थान की अमूल्य धरोहर होते हैं, जो अपने अनुभवों से वर्तमान विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हैं।”उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ सम्मान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महाविद्यालय के पूर्व छात्रों को जोड़ने, पुरानी यादों को ताज़ा करने और वर्तमान छात्रों को प्रेरित करने का एक सुनहरा अवसर है।

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा धर्मशाला कॉलेज से पूरी की है। उन्होंने कॉलेज में बिताए गए समय को याद करते हुए कहा कि यह संस्थान न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्रदान करता है, बल्कि छात्रों को संपूर्ण व्यक्तित्व विकास का भी अवसर देता है। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सहयोग से महाविद्यालय में जिम बनाने के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणाकी।

उन्होंने कहा कि ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (ओएसए) का मुख्य उद्देश्य पूर्व छात्रों के बीच एक मजबूत नेटवर्क स्थापित करना है, जो न केवल आपस में संपर्क बनाए रखने में सहायक होता है, बल्कि कॉलेज की प्रतिष्ठा को भी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह संगठन पूर्व विद्यार्थियों को एक साझा मंच प्रदान करता है, जहाँ वे अपने अनुभव साझा कर सकते हैं, नए अवसरों पर चर्चा कर सकते हैं और संस्थान के विकास में योगदान दे सकते हैं।

Advertisement – HIM Live Tv

समारोह के दौरान कई पूर्व छात्रों ने मंच पर अपने संस्मरण साझा किए और संस्थान के प्रति अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं। इसके साथ ही, संस्थान के विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। ओएसए ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई, जिससे पूर्व और वर्तमान छात्र एक साथ मिलकर महाविद्यालय की गरिमा को और ऊँचाइयों तक ले जा सकें। इस अवसर पर महाविद्यालय के उन छात्रों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में पूर्व छात्र, महाविद्यालय के शिक्षकगण और वर्तमान विद्यार्थी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।