Solan: बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा, जेसीबी और टिप्पर जब्त

Date:

--Advertisement--

बद्दी पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना नालागढ़ और थाना मानपुरा क्षेत्र में विशेष टीमों के साथ छापेमारी की। इस दौरान अंडरोला खड्ड में अवैध खनन करते हुए दो बिना नंबर की जेसीबी और दो हाईवा टिप्पर जब्त किए गए। मौके पर कोई वैध दस्तावेज या परमिट नहीं पाया गया, जिसके चलते संबंधित चालकों पर धारा 303(2), 3(5) बीएनएस और माइनिंग एक्ट की धारा 21 के तहत मामले दर्ज किए गए।

इसके अलावा, पुलिस थाना मानपुरा के अंतर्गत दोदूवाल क्षेत्र में भी अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई की गई। यहां एक बिना नंबर की जेसीबी और एक टिप्पर को अवैध खनन सामग्री (ग्रेवल) ले जाते हुए पकड़ा गया। दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर जेसीबी का ₹65,000 और टिप्पर का ₹35,000 का चालान किया गया।

एएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सिर्फ चालान ही नहीं, बल्कि आपराधिक मामले भी दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एनजीटी के प्रावधानों के तहत भी कड़ी कार्रवाई होगी और यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। बद्दी पुलिस अवैध खनन पर सख्त निगरानी रखेगी और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।