Kangra: बच्चों को घर द्वार पर मिलेगा ओआरएस घोल, जिंक की टेबलेट्स – एडीसी

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 13 मार्च: कांगड़ा जिले में 14 मार्च से 27 मार्च तक सघन दस्त पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत पांच वर्ष से कम उम्र के लगभग 99,000 बच्चों को घर-द्वार पर ओआरएस घोल और जिंक की टेबलेट्स वितरित की जाएंगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि दस्त रोग बच्चों के लिए घातक हो सकता है, इसलिए इसकी रोकथाम के लिए वर्ष में तीन बार – जून, नवंबर और मार्च में सघन दस्त पखवाड़ा आयोजित किया जाता है। पिछले वर्ष 97829 बच्चों को ओआरएस घोल और जिंक की टेबलेट्स वितरित की गई थीं। इस अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्कर्स घर-घर जाकर दवाएं पहुंचाएंगी और उनके उपयोग के बारे में अभिभावकों को जागरूक करेंगी।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि प्रदूषित जल और गंदगी डायरिया के मुख्य कारणों में से एक हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अपने आसपास की सफाई का विशेष ध्यान रखें और जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखें। उन्होंने IPH विभाग को निर्देश दिए कि वे स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। साथ ही, शिक्षा विभाग को भी निर्देश दिए कि वे बच्चों को हैंडवॉश और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।

इससे पहले, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सूद, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराधा, बीएमओ और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बच्चों के टीकाकरण अभियान में सभी विभाग करें सहयोग

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि टीकाकरण अभियान के तहत शत-प्रतिशत बच्चों को शामिल करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और आयुर्वेद विभाग को आपसी समन्वय से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण शेड्यूल जारी किया जाता है, जिसे सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों में प्रदर्शित किया जाना चाहिए ताकि अभिभावकों को जानकारी मिल सके।

उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की टीकाकरण स्थिति की जानकारी जुटाई जाए, जिससे छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके। इसी तरह आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से भी अभिभावकों को जागरूक किया जाए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चम्बा में भालू की दहशत से सहमे ग्रामीण, खेतों और घरों के पास लगातार हो रही मौजूदगी से बढ़ी चिंता

चम्बा के बनीखेत क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनोला के गोली, टिकरू और मंधीयार गांव में जंगली भालू की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। खेतों और घरों के आसपास भालू देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है।

मजदूर पिता की मेहनत बनी बेटियों की ताकत, सिरमौर की सगी बहनों काजल और मंजू ने UGC-NET परीक्षा की पास

सिरमौर के शिलाई स्थित बूटियाना गांव की सगी बहनों काजल शर्मा और मंजू शर्मा ने UGC-NET परीक्षा पास कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। काजल ने हिंदी और मंजू ने इतिहास विषय में सफलता हासिल की। दोनों के पिता दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं।

शिमला में चिट्टे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पंजाब-हरियाणा से जुड़े तार; गुजरात एयरपोर्ट से भी आरोपी गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने चिट्टे के संगठित अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच में नेटवर्क के तार पंजाब और हरियाणा से जुड़े मिले। पुलिस ने वित्तीय लेनदेन और सप्लाई चैन की जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।