Kangra: ख्वाजा पीर वार्षिक दंगल में उमड़ा जनसैलाब, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने विजेताओं को किया सम्मानित

Date:

--Advertisement--

आलमपुर, 13 मार्च – आयुष, युवा सेवाएँ एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने वीरवार को आलमपुर में ख्वाजा पीर मंदिर वार्षिक दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के रूप में जाना जाता है और मेले एवं उत्सव इसकी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन लोक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ देवी-देवताओं के प्रति श्रद्धा, धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक हैं। उन्होंने बाबा ख्वाजा पीर मंदिर को एक ऐतिहासिक धार्मिक स्थल बताते हुए कहा कि यहां आयोजित दंगल का विशेष महत्त्व है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके साथ ही उन्होंने आलमपुर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि यहां आयुर्वेद हॉस्पिटल के निर्माण के लिए भूमि का चयन किया जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि आलमपुर, जो कांगड़ा जिले की सीमा पर स्थित है, वहां जिला कांगड़ा का प्रवेश द्वार निर्माण के लिए पर्यटन विभाग से 25 लाख रुपये की प्रारंभिक राशि स्वीकृत की गई है।

उन्होंने मेला कमेटी को मेले के सफल आयोजन के लिए 31 हजार रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा, उन्होंने दंगल प्रतियोगिता के प्रथम माली विजेता को 31 हजार और उपविजेता को 21 हजार रुपये की धनराशि से सम्मानित किया।

इस अवसर पर जसवंत डढवाल, बीडीओ लंबागांव सिकंदर कुमार, प्रवीण राणा, दंगल समिति प्रधान कपिल सिपहिया, सचिव सुरेंद्र राणा, उपाध्यक्ष बिहारी लाल, कोषाध्यक्ष तिलकराज सहित समिति के सदस्य, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।