Himachal: हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बारिश; सफर हुआ खतरनाक

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जबकि निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। जिला चंबा के पांगी और भरमौर में हल्की बर्फबारी हुई है। इसके अलावा, लाहौल और किन्नौर के ऊंचे क्षेत्रों में भी बर्फबारी दर्ज की गई है। बर्फबारी के कारण पांगी उपमंडल में स्थित किलाड़-लाहौल राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में अब भी 121 सड़कें बाधित हैं। ये सड़कें बर्फबारी और हिमस्खलन के कारण बंद हैं। शिमला जिले में बादल छाए हुए हैं, जबकि चंबा और लाहौल घाटी में हिमखंड गिरने से कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। पांगी की कुमार सड़क पर हिमखंड गिरने से यातायात ठप हो गया है। मनाली से लाहौल तक हिमस्खलन की घटनाएं हो रही हैं, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में सफर करना खतरनाक बन गया है।

रामपुर बाजार के पास सफेद ढांक क्षेत्र में भूस्खलन हुआ, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (NH-5) पर यातायात बाधित हो गया है। भूस्खलन के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस क्षेत्र में बार-बार भूस्खलन होने से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को जोखिम उठाना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हिमाचल के ऊंचे इलाकों में और बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।