Mandi: बर्फीले तूफान में फंसे पंजाब के आठ श्रद्धालु, पुलिस और ग्रामीणों ने किया रातभर रेस्क्यू

Date:

--Advertisement--

मंडी, हिमाचल प्रदेश: मंडी जिले में बड़ा देव कमरूनाग मंदिर के पास पंजाब से आए 8 श्रद्धालु भीषण ठंड में फंस गए, जहां तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। गोहर पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने पूरी रात चले संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचाया।

ये श्रद्धालु पंजाब के जालंधर से आए थे और अपनी टैक्सी सरयाच में खड़ी करके 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित कमरूनाग मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे। दर्शन करने के बाद, अंधेरा और बर्फबारी के कारण ये रास्ता भटक गए, जिससे उनकी वापसी असंभव हो गई। इधर, टैक्सी में सो रहे चालक की जब शाम को नींद खुली तो उसने देखा कि यात्री अब तक वापस नहीं लौटे हैं। उसने तुरंत स्थानीय ग्रामीणों से मदद मांगी।

रात 10 बजे, ग्रामीणों (निर्मल सिंह, डूमनू राम, पूर्ण सिंह, नरेंद्र कुमार, डिप्टी कुमार और तुल राज) ने राहत कार्य शुरू किया। वे 11:15 बजेघटनास्थल पर पहुंचे और श्रद्धालुओं को ढूंढ निकाला। हालांकि, ठंड और अनजान जगह होने के कारण श्रद्धालु वहां से निकलने में हिचकिचा रहे थे। इसके बाद, ग्रामीण निर्मल सिंह ने गोहर थाना प्रभारी देव राज से संपर्क किया, जिन्होंने तुरंत पुलिस टीम लेकर रात 1 बजे मौके के लिए प्रस्थान किया। शाला पंचायत प्रधान राजकुमार भी पुलिस के साथ पहुंचे।

पुलिस और ग्रामीणों ने पूरी रात कठिन हालात में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा और सुबह 5 बजे सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया। उन्हें पहले शाला हेलिपैड तक लाया गया और फिर उनकी टैक्सी (PB 01D 1850) तक पहुंचाकर सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया।

रेस्क्यू किए गए श्रद्धालु:

  1. सेवा सिंह (50 वर्ष) – जालंधर, पंजाब
  2. हरदीप सिंह (29 वर्ष) – जालंधर, पंजाब
  3. नवजीत कौर (29 वर्ष) – हरदीप सिंह की पत्नी
  4. रणवीर सिंह (2 वर्ष) – हरदीप सिंह का पुत्र
  5. गुरदास सिंह – मोगा, पंजाब
  6. जसविंदर कौर (56 वर्ष) – गुरदास सिंह की पत्नी
  7. सिमरनजीत कौर (26 वर्ष) – गुरदास सिंह की पुत्री
  8. सुनीत कौर (45 वर्ष) – सेवा सिंह की पत्नी

गोहर पुलिस ने इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन की पुष्टि की और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने के बाद पर्यटकों से सर्दियों में ऊंचाई वाले धार्मिक स्थलों की यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: व्यापार मंडल शाहपुर की एकजुटता से व्यापारियों को मिली बड़ी राहत, बंद की गई वन-वे सर्विस लेन फिर से बहाल; विधायक और SDM...

व्यापार मंडल की एकजुटता और विधायक व SDM डॉ. गणेश ठाकुर से बातचीत के बाद वन-वे सर्विस लेन में वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू कर दी गई है। इससे दिवाली और व्यापारिक सीजन के दौरान व्यापारियों और आम जनता को राहत मिली है।

Kangra: शाहपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश चौहान के निधन से शोक की लहर, प्रेस क्लब शाहपुर ने दी श्रद्धांजलि; परिवार के प्रति जताई...

शाहपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश चौहान के निधन पर प्रेस क्लब शाहपुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अध्यक्ष आशीष पटियाल, महासचिव विचित्र शर्मा और क्लब के अन्य सदस्यों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं जताईं।

Kangra: शाहपुर में भाजपा नेता और फुटबॉल संघ अध्यक्ष राकेश चौहान ‘पिंका’ का निधन, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई; सुबह...

शाहपुर के भाजपा के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी और जिला कांगड़ा फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राकेश चौहान (पिंका) का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। नोन 39 मील स्थित श्मशान घाट में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Kangra: शाहपुर के भाजपा नेता राकेश चौहान का आकस्मिक निधन, खबर मिलते ही विधायक केवल सिंह पठानिया पहुंचे अस्पताल; आज के सभी कार्यक्रम किए...

शाहपुर के भाजपा नेता राकेश चौहान के आकस्मिक निधन पर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने गहरा दुख जताया। निधन की सूचना मिलने के बाद उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर श्रद्धांजलि अर्पित की।