Kangra: राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना: युवाओं में उद्यमशीलता को बढ़ावा

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 07 मार्च। हिमाचल प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में सरकार ने ‘राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना’ की शुरुआत की है। यह बात टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने शुक्रवार को एमसीएम डीएवी कॉलेज, कांगड़ा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में कही। इस अवसर पर उपाध्यक्ष एचआरटीसी अजय वर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

मंत्री ने कहा कि इस योजना के माध्यम से राज्य के युवा नए औद्योगिक उद्यम स्थापित कर सकेंगे और अपने व्यवसाय को सशक्त बना पाएंगे। सरकार इस योजना के तहत युवाओं को वित्तीय सहायता, अनुदान और आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करेगी, जिससे वे अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक संचालित कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य इस योजना के माध्यम से प्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा देना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।

इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण देश के विकास के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने यह भी घोषणा की कि एमसीएम डीएवी कॉलेज, कांगड़ा में अगले सत्र से एमसीए की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। उपाध्यक्ष एचआरटीसी अजय वर्मा ने शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों को नशे से दूर रखने की अपील की और उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एसडीएम कांगड़ा इशांत जस्वाल, कांग्रेस कार्यकर्ता नागेश्वर मनकोटिया, कांता सरोज, राकेश महाजन, अध्यक्ष व्यापार मंडल वेद प्रकाश वर्मा, पार्षद अशोक शर्मा, समाजसेवी अमित वर्मा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद चमन लाल कपूर, कॉलेज के शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।