Kangra: हिमाचल में पंचायतों के समग्र विकास के लिए बनाई जाएगी व्यापक योजना: आर.एस. बाली

Date:

--Advertisement--

नगरोटा, 04 मार्च। पर्यटन निगम के अध्यक्ष और कैबिनेट रैंक प्राप्त आर.एस. बाली ने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में पंचायतों के समग्र विकास के लिए एक योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से पंचायतों का विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

मंगलवार को भुनेड और ठारू पंचायतों में आयोजित “विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम में आर.एस. बाली ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और कहा कि बीते दो वर्षों में इन पंचायतों में करीब 10 करोड़ रुपये की राशि विकास कार्यों पर व्यय की गई है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और नगरोटा विस क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करने का प्रयास जारी है।

आर.एस. बाली ने कहा कि विकास पुरुष जी.एस. बाली का नगरोटा विस क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और उन्हीं को आदर्श मानकर विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। “मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना” के तहत वित्तीय सहायता राशि को 1.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये कर दिया गया है। राज्य सरकार बेघर परिवारों को आश्रय प्रदान कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है।

आर.एस. बाली ने भुनेड में ब्रिज के पिलर की मरम्मत के निर्देश दिए और महिला मंडल भवन के लिए दो कमरे बनाने की घोषणा की। उन्होंने बच्चों के खेलने के लिए चिल्ड्रन पार्क और सार्वजनिक पुस्तकालय स्थापित करने की भी घोषणा की।

इस अवसर पर एसडीएम मुनीश शर्मा, अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा, विवेक ठाकुर, कमल चौधरी, बीडीओ लतिका, अरुण कटोच, अभिषेक कुमार (अध्यक्ष युवा कांग्रेस), अभी सैनी (उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस), तहसील कल्याण अधिकारी दीपाली, प्रधान अजय चौधरी, वंदना कुमारी, राहुल धीमान, प्रेमलाल, हंसराज, विनेश कटोच, राजीव दीवान, लेखराज, कैप्टन राजेश, सोनू कटोच, प्रकाश चंद, गगन सिंह, मुल्तान सिंह, बुद्धि सिंह, भीम सिंह, अरविंद चौधरी, अशोक कुमार और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन को ब्रॉडगेज करने की तैयारी तेज, 170 किमी का फील्ड सर्वे पूरा; रेलवे बोर्ड को भेजी गई DPR

पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेललाइन को ब्रॉडगेज में बदलने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। करीब 170 किलोमीटर का फील्ड सर्वे पूरा होने के बाद DPR रेलवे बोर्ड को अंतिम मंजूरी के लिए भेजी गई है।

हिमाचल के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 320 PG सीटें, 277 से बढ़कर 597 करने की तैयारी; NMC को भेजा प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में PG की 320 सीटें बढ़ाने की तैयारी है। सरकार ने NMC को प्रस्ताव भेजा है, जिसके तहत मौजूदा 277 सीटों को बढ़ाकर 597 करने की योजना है।

Chamba: डलहौजी घूमने आई 77 वर्षीय NRI महिला की अचानक मौत, होटल में बिगड़ी तबीयत; पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक की पुष्टि

लंदन से परिवार के साथ डलहौजी घूमने आई 77 वर्षीय NRI महिला रमीला चंदराना की होटल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई, जो कोरोनरी हार्ट डिजीज से जुड़ा था।

शिक्षा विभाग की डिप्टी डीईओ बंदना धीमान का निधन, कैंसर से लड़ते हुए दूसरों की मदद में जुटीं रहीं; मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

शिक्षा विभाग की डिप्टी डीईओ बंदना धीमान का रविवार सुबह चंडीगढ़ में कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने प्रधानाचार्य और निरीक्षण शाखा में सेवाएं दीं। कैंसर से जूझते हुए उन्होंने पीड़ितों की मदद के लिए संस्था भी बनाई थी।