Himachal: दिल्ली से गिरफ्तार हुए चिट्टा तस्कर: शाह गैंग के नेटवर्क पर शिमला पुलिस का बड़ा प्रहार

Date:

--Advertisement--

शिमला पुलिस ने शाह गैंग से जुड़े दो तस्करों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये तस्कर हरियाणा के रहने वाले हैं और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के आधार पर इनकी गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय आशीष उर्फ गांधी और 22 वर्षीय अजय उर्फ मनीष उर्फ गोस्वामी उर्फ रावण के रूप में हुई है। दोनों हरियाणा के जिला जींद के गांव बीरबल नगर के निवासी हैं।

शिमला पुलिस की जांच में सामने आया है कि ये तस्कर शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों में चिट्टे की सप्लाई करते थे। पुलिस ने मिशन क्लीन के तहत कार्रवाई करते हुए इनकी गतिविधियों पर नजर रखी और इन्हें दिल्ली से गिरफ्तार किया।

शाह गैंग का सरगना संदीप शाह पहले ही पुलिस की गिरफ्त में है। वह कोलकाता से चिट्टे का रैकेट चला रहा था और उत्तर भारत के कई राज्यों में इसका नेटवर्क फैला हुआ था। शिमला पुलिस अब तक इस गैंग के 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि 200 से अधिक तस्कर अभी भी पुलिस की रडार पर हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार काम कर रही हैं।

शिमला पुलिस का ‘मिशन क्लीन’ अभियान नशे के खिलाफ जारी है और पुलिस इस नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर उन्हें कहीं भी नशे की अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर मातृ-शिशु अस्पताल की मांग पर चौथे दिन भी भूख हड़ताल, सांसद-विधायक पहुंचे धरनास्थल; लंबित कामों की सूची मांगने पर अड़े अकिल बख्शी

नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल शुरू करने की मांग को लेकर अकिल बख्शी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक रणवीर सिंह निक्का ने उनसे मुलाकात कर मांगों पर बातचीत की।

राज्यपाल के कार्यक्रम में जाने पर नौणी विवि के 5 शिक्षकों को नोटिस, VC ऑफिस के बाहर हंगामा; पुलिस बुलाने की नौबत, सामने आया...

राज्यपाल के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर नौणी विश्वविद्यालय के पांच शिक्षकों को नोटिस जारी होने के बाद सोमवार को वीसी कार्यालय के बाहर हंगामा हुआ। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के बाद पुलिस बुलानी पड़ी। कुलपति और शिक्षकों ने मामले को लेकर अलग-अलग दावे किए हैं।

Kullu: मनाली से अमृतसर जा रही वॉल्वो बस फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 4 यात्रियों की मौत; 16 गंभीर घायल, चालक हिरासत में

मनाली से अमृतसर जा रही पर्यटकों से भरी वॉल्वो बस सोमवार तड़के बंगा हाईवे पर फ्लाईओवर से नीचे स्लिप रोड पर जा गिरी। हादसे में 4 यात्रियों की मौत और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कसौली में अवैध निर्माण और पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, 4 पेड़ काटने के आरोप पर SDM को औचक निरीक्षण के आदेश; 26 अक्टूबर...

कसौली में कथित अवैध निर्माण और पेड़ों की कटाई के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने SDM कसौली को मौके पर औचक निरीक्षण करने और 26 अक्टूबर तक विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।