Kangra: रोगी कल्याण समिति को आर्थिक रूप से सशक्त करें : केवल पठानिया

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 3 मार्च – नागरिक अस्पताल शाहपुर में आज रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता स्थानीय विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने की। बैठक में समिति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 37,66,264 रुपए की धनराशि व्यय करने का बजट अनुमोदित किया गया। इस दौरान बताया गया कि समिति को 34,00,500 रुपए की आय होने की संभावना है, जबकि 5,14,019 रुपए की धनराशि पिछले वर्ष की शेष बचत है।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2024-25 में समिति के खाते में 27,76,103 रुपए की धनराशि थी, जिसमें 18,93,917 रुपए विभिन्न संसाधनों से अर्जित हुए और 8,82,186 रुपए पिछले वर्षों से शेष थे। इस वर्ष 22,62,084 रुपए विभिन्न कार्यों पर व्यय किए गए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सफाई कर्मचारियों के कार्य समय में वृद्धि की जाए और उनका मानदेय बढ़ाया जाए। इसके अलावा, अस्पताल परिसर में एक दवा की दुकान खोलने का निर्णय लिया गया, जिसे रोगी कल्याण समिति संचालित करेगी।

अस्पताल में बढ़ते कार्यभार को देखते हुए बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दो डेटा एंट्री ऑपरेटर पदों का सृजन किया जाएगा, ताकि अस्पताल के प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से चल सकें। उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने कहा कि रोगी कल्याण समिति को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त किया जाना चाहिए ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

गत दो वर्षों में नागरिक अस्पताल शाहपुर में 2,67,467 मरीजों ने पंजीकरण करवाया, जबकि 15,029 मरीजों ने दंत चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। इस अवधि में 3,892 छोटी सर्जरी और 341 प्रसव कराए गए। वहीं, 14,742 एक्स-रे किए गए और 4,08,484 लैब परीक्षण संपन्न किए गए। उपमुख्य सचेतक ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर ने मुख्य अतिथि एवं समिति के अन्य सदस्यों का स्वागत किया और अस्पताल में संचालित विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, सहायक अभियंता विद्युत अनिल शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी विपुल, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, बीडीओ अनिल, कांग्रेस नेता डीडी शर्मा, एसएमओ डॉ. अजय वर्मा, सचिव नगर पंचायत प्रदीप दीक्षित, उपाध्यक्ष नगर पंचायत विजय गुलेरिया, पार्षद राजीव पटियाल, मनीष पटियाल सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा की बेटी सीमा कुमारी का भव्य स्वागत, एशियाई खेलों में कांस्य जीतकर लौटीं घर; परिवार करेगा शिव नुआला, रेटा में ढोल-नगाड़ों से अभिनंदन

चंबा की अंतरराष्ट्रीय धाविका सीमा कुमारी 2026 एशियाई खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने के बाद रविवार को गृह जिला पहुंचीं। उदयपुर से लेकर पैतृक गांव रेटा तक उनका ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

Kangra: नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिका के 2 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर को होगा इंटरव्यू; 24 अक्टूबर तक मांगे गए थे आवेदन

नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के दो रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 28 अक्टूबर 2026 को होगा। कण्डवाल-2 और कुटां-1 आंगनबाड़ी केंद्रों के पदों के लिए आवेदन 24 अक्टूबर तक मांगे गए थे।

पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को 1-1 करोड़, रितु नेगी की इनामी राशि पर क्यों नहीं हुआ ऐलान? सुक्खू सरकार ने खिलाड़ियों...

हिमाचल की एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट कबड्डी खिलाड़ियों पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को अब एक-एक करोड़ रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया है, जबकि रितु नेगी की पुरस्कार राशि पर अभी फैसला नहीं हुआ है।

33 लाख नहीं, अब एक-एक करोड़ और सरकारी नौकरी देगी सुक्खू सरकार, हिमाचल की कबड्डी गोल्डन गर्ल्स से मिले CM सुक्खू; मुलाकात में हुआ...

एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट हिमाचल की कबड्डी खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ा ऐलान किया है। पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को अब एक-एक करोड़ रुपये और सरकारी सेवा देने की घोषणा की गई है। रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलेगा।