Hamirpur: नादौन में ज्वैलरी शॉप से हुई करोड़ों की चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

नादौन के अपर बाजार में एक ज्वैलरी शॉप से लाखों के गहनों की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में एक अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 2 महिलाओं सहित 3 पुरुषों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए गहनों की शत-प्रतिशत रिकवरी कर ली है और उनके दो वाहन—एक दिल्ली नंबर और दूसरा उत्तर प्रदेश नंबर—भी जब्त किए हैं।

पुलिस टीम में मुख्य आरक्षी पंकज कुमार, लोकेश, कांस्टेबल कुलदीप, राकेश और रीता शामिल थे। इस टीम ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के निकट शामली से जितेंद्र कुमार (पुत्र सोमपाल, निवासी आजाद नगर, गजरौला, उत्तर प्रदेश), सुनीता (पत्नी दविंद्र कुमार, निवासी गोपीपुरा, उधम नगर, उत्तराखंड) और ममता (पत्नी धर्मेंद्र, निवासी भरतपुरा, राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। पुलिस पहले ही गिरोह के दो अन्य सदस्यों—राकेश (पुत्र मलखान सिंह) और विशाल (पुत्र जगदीश सरण, निवासी गजरौला)—को गिरफ्तार कर चुकी थी और वे न्यायिक हिरासत में हैं।

पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए 5 टिक्के, 7 मंगलसूत्र, 2 लॉकेट, 4 जोड़ी सोने की बालियां और अन्य गहने बरामद किए हैं। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसपी भगत ठाकुर ने जानकारी दी कि ये आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में संलिप्त रहे हैं और इनके खिलाफ कई केस दर्ज हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के गुब्बर में खैर के पेड़ों पर चली आरी, वन विभाग कार्यालय से महज 2 किमी दूर कटाई; जांच शुरू

शाहपुर के गुब्बर में सड़क किनारे खड़े करीब 10 खैर के पेड़ अवैध रूप से काटे जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि कटाई की जगह लपियाना रेंज कार्यालय से महज करीब 2 किलोमीटर दूर बताई जा रही है। वन विभाग ने लकड़ी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Mandi: जरूरतमंद महिला की मदद को फिर आगे आया प्रशासन, IndiaCares के सहयोग से मिले सिले हुए सूट और कंबल

बल्ह की ग्राम पंचायत गलमा की हुकमी देवी को IndiaCares के सहयोग से सिले हुए सूट और प्रशासन की ओर से कंबल उपलब्ध करवाया गया। जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन की पहल जारी है।

Kangra: इंदौरा की बेटी ने रचा इतिहास, अंडर-21 विश्व कोर्फबाल चैंपियनशिप से लौटीं मिली; घर पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत

मलयेशिया में आयोजित अंडर-21 विश्व कोर्फबाल चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम की कप्तानी कर लौटीं इंदौरा की बेटी मिली का भव्य स्वागत हुआ। विधायक मलेंद्र राजन की पत्नी अंजू वाला ने उनके घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।

Kangra: शाहपुर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन, सुनील वर्मा बने अध्यक्ष; जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

शाहपुर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन काली माता मंदिर में हुई बैठक में किया गया। सुनील वर्मा को अध्यक्ष, अंकज जामवाल को उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं।