Solan: जिला सोलन पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान: प्रतिबंधित दवाओं पर कड़ी निगरानी

Date:

--Advertisement--

सोलन पुलिस द्वारा नशा मुक्त समाज की स्थापना के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में 01 मार्च 2025 को पुलिस थाना परवाणू की टीम ने ड्रग निरीक्षक के साथ मिलकर परवाणू क्षेत्र के मेडिकल स्टोर्स और दवा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में रखी दवाइयों के अभिलेखों की जांच की गई और विशेष रूप से प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर गहन निरीक्षण किया गया। मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे बिना डॉक्टर की प्रेस्क्रिप्शन के प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री न करें।

सोलन पुलिस पिछले डेढ़ वर्षों से चिट्टा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, जिससे जिले में चिट्टे की तस्करी में कमी आई है। इसी के साथ, पुलिस द्वारा अब मेडिकल स्टोर्स, फार्मेसी और होलसेल दवा विक्रेताओं की सरप्राइज चेकिंग भी की जा रही है, ताकि नशे की समस्या को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

सोलन पुलिस समाज के सभी लोगों से अपील करती है कि वे इस नशा विरोधी मुहिम में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना 7650995001 पर दें। आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में 6 से 16 अक्टूबर तक बंद रहेगी ज्वालामुखी-रुहाड़ा सड़क, सिहोरपाईं-जजवार मार्ग पर काम; ये रहेगा वैकल्पिक रूट

कांगड़ा की ज्वालामुखी-रुहाड़ा सड़क का एक हिस्सा 6 से 16 अक्टूबर तक निर्माण कार्य के चलते बंद रहेगा। वाहनों की आवाजाही अधे दी हट्टी-अधवाणी-बलारडू-चंबापत्तन वैकल्पिक मार्ग से होगी।

हिमाचल में 2027 को लेकर BJP का बड़ा दावा, श्रीकांत शर्मा बोले- जल्द बदलेगा राजनीतिक रिवाज; 8,007 बूथ मजबूत करने पर फोकस

भाजपा के हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने की बात कही। टिप्पर में हुई प्रदेश पदाधिकारी बैठक में 8,007 बूथों पर संगठन को मजबूत करने और 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा आयोजित करने की जानकारी दी गई।

Kangra: कांगड़ा में 6 से 16 अक्टूबर तक बंद रहेगी रजोल-धनोटू सड़क, निर्माण कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक

कांगड़ा की रजोल-धनोटू सड़क का एक हिस्सा 6 से 16 अक्टूबर तक बंद रहेगा। पाइप कलवर्ट और सीसी पेवमेंट निर्माण कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी, जबकि आपातकालीन वाहनों को छूट दी जाएगी।

Kangra: धर्मशाला में LLM करने का नया मौका, HPU खनियारा में शुरू हुआ एक वर्षीय कोर्स; 30 सीटों पर मेरिट से मिलेगा प्रवेश

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र मोहली, खनियारा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एक वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम शुरू होगा। 30 गैर-सब्सिडाइज्ड सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा और आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है।