Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं की कमी, कैंसर मरीजों को अब भी टांडा-पठानकोट जाने की मजबूरी

Date:

--Advertisement--

चंबा के पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज संभव नहीं हो पा रहा है। मरीजों को आज भी टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा और पठानकोट के अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, चंबा में करीब 500 कैंसर मरीज हैं, लेकिन यहां प्राथमिक उपचार की भी सुविधा नहीं मिल पा रही है। मेडिकल कॉलेज को खुले हुए छह साल हो चुके हैं, लेकिन अब तक यहां की जनता को उचित स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाया है।

जनहित संगठन के संयोजक शादीलाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में करोड़ों रुपये की मशीनरी, जिसमें एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं शामिल हैं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण बेकार पड़ी हुई हैं। चंबा जिले की छह लाख से अधिक आबादी के लिए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने वाले इस अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों की हालत सुधरने के बजाय और खराब हो रही है।

चिकित्सकों और आधारभूत ढांचे की कमी के कारण मरीजों को समय पर जांच और बेहतर उपचार नहीं मिल रहा है। गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों और दुर्घटनाग्रस्त लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा और शिमला रेफर कर दिया जाता है। सुविधाओं के अभाव में मेडिकल कॉलेज एक रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। जनहित संगठन ने सरकार से मांग की है कि मेडिकल कॉलेज चंबा की समस्याओं को जल्द से जल्द हल किया जाए ताकि मरीजों को उचित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा में 250 से 300 मरीज भर्ती रहते हैं, लेकिन बेड की संख्या कम होने के कारण एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की भी कमी है, और जो उपलब्ध हैं, वे भी खराब हालत में हैं। इससे मरीजों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक ले जाना मुश्किल हो रहा है।

टेस्ट लैब में भी सभी तरह के टेस्ट की सुविधा नहीं मिलती, जिससे लोगों को निजी लैब में जाकर जांच करवानी पड़ती है। रोजाना 500 से 600 मरीज जांच और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचते हैं, लेकिन कई ओपीडी में डॉक्टरों के समय पर न पहुंचने के कारण मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

33 लाख नहीं, अब एक-एक करोड़ और सरकारी नौकरी देगी सुक्खू सरकार, हिमाचल की कबड्डी गोल्डन गर्ल्स से मिले CM सुक्खू; मुलाकात में हुआ...

एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट हिमाचल की कबड्डी खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ा ऐलान किया है। पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को अब एक-एक करोड़ रुपये और सरकारी सेवा देने की घोषणा की गई है। रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

Kangra: नूरपुर में आंगनबाड़ी में नौकरी का मौका, हेल्पर और कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती; 28 अक्टूबर को होगा इंटरव्यू

नूरपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों में हेल्पर और कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती का मौका है। संबंधित ग्राम पंचायतों की निवासी महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। साक्षात्कार 28 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय नूरपुर में होगा।

Chamba: चंबा में कार्यवाहक प्रिंसिपल पर गिरी गाज, स्कूल शिक्षा विभाग ने किया निलंबित; स्टाफ से पैसे मांगने और फंड के दुरुपयोग समेत गंभीर...

चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थनेई के कार्यवाहक प्रधानाचार्य को स्कूल शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। स्टाफ को कथित मानसिक प्रताड़ना, आपत्तिजनक टिप्पणियों, पैसे मांगने और आरएमएसए ग्रांट व पीटीए फंड के कथित दुरुपयोग समेत कई आरोपों पर विभागीय जांच शुरू की गई है।

हमीरपुर में 7 अक्टूबर को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, लाहड़-जसौर समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

हमीरपुर में 7 अक्टूबर को एचटी लाइन बदलने के कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। लाहड़, जसौर, दुगनेड़ी, लालड़ी, बारल और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।