15 साल पुरानी गाड़ियों के लिए पेट्रोल-डीजल बंद, 31 मार्च के बाद नहीं मिलेगा – सरकार का बड़ा फैसला

Date:

--Advertisement--

नई दिल्ली। बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब 15 साल पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। सरकार के इस निर्णय से उन वाहन मालिकों में चिंता बढ़ गई है, जिनकी गाड़ियां 15 साल या उससे अधिक पुरानी हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को कहा कि राजधानी के सभी पेट्रोल पंपों पर 31 मार्च 2025 के बाद 15 साल पुराने वाहनों को ईंधन भरवाने पर रोक रहेगी।

सरकार ने पेट्रोल पंपों पर ऐसे उपकरण लगाने का काम शुरू कर दिया है, जो 15 साल से पुराने वाहनों की पहचान करेंगे। अभी तक 80% पेट्रोल पंपों पर यह उपकरण लगाए जा चुके हैं और 31 मार्च तक सभी पंपों पर यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके अलावा, दिल्ली में एक विशेष टीम बनाई जाएगी, जो 15 साल पुराने वाहनों को राजधानी में आने से रोकेगी और यहां के पुराने वाहनों को बाहर करने का कार्य करेगी।

पर्यावरण मंत्री ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। इसके तहत, छात्रों को इस अभियान में भाग लेने के लिए प्रमाण पत्र देने की योजना भी बनाई जा रही है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि दिल्ली के बड़े होटल, कार्यस्थल, निर्माण स्थल और हवाई अड्डों पर प्रदूषण नियंत्रण के उपाय अनिवार्य किए जाएंगे। इसके अलावा, राजधानी में बंजर पड़ी भूमि पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा, जिससे प्रदूषण को कम किया जा सके।

सरकार के इस फैसले का लक्ष्य दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना है। अब देखना यह होगा कि यह नियम किस हद तक सफल होता है और वाहन मालिक इसे कैसे अपनाते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली में जयराम ठाकुर की नितिन गडकरी और स्मृति ईरानी से मुलाकात, हिमाचल के विकास और संगठन पर हुई चर्चा

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी से मुलाकात की। गडकरी के साथ हिमाचल की सड़क, राजमार्ग और कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई, जबकि स्मृति ईरानी के साथ संगठनात्मक और समसामयिक विषयों पर बातचीत हुई।

3-Day Bank Strike Deferred: रविवार रात IBA से बातचीत के बाद बैंक यूनियनों ने टाली हड़ताल, अब सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने IBA के साथ रविवार रात हुई बैठक के बाद सोमवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल टाल दी है। पांच दिवसीय बैंकिंग और PLI स्कीम पर हाईलेवल कमेटी बनाई जाएगी।

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।

दिल्ली से रिलीज हुआ शाहपुर के कमल कुमार शर्मा का शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’, अनुराग ठाकुर ने सुनकर की सराहना

शाहपुर के भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा का नया शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’ दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने रिलीज किया। भजन को मणिमहेश यात्रा को समर्पित किया गया है।