दिल्ली से रिलीज हुआ शाहपुर के कमल कुमार शर्मा का शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’, अनुराग ठाकुर ने सुनकर की सराहना

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। शाहपुर के भाजपा नेता एवं भाजपा जनजाति मोर्चा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा के नए शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’ को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली में रिलीज किया। इस अवसर पर भाजपा जनजाति मोर्चा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी सहित मोर्चे की टीम भी मौजूद रही।

अनुराग सिंह ठाकुर ने भजन को सुनने के बाद कमल कुमार शर्मा की सराहना की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह शिव भजन पवित्र मणिमहेश यात्रा को समर्पित है। मणिमहेश यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर शिव भक्तों के लिए इस भजन का विशेष महत्व है। उन्होंने सभी शिव भक्तों से भजन सुनने और इसका आनंद लेने का आह्वान किया।

कमल कुमार शर्मा ने बताया कि भोलेनाथ की कृपा और सभी शुभचिंतकों के सहयोग से उन्हें दूसरी बार भजन गाने का अवसर मिला है। इससे पहले उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राम भजन प्रस्तुत किया था। अब मणिमहेश यात्रा के अवसर पर उन्होंने भगवान शिव को समर्पित ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’ भजन प्रस्तुत किया है।

उन्होंने सभी शिव भक्तों और संगीत प्रेमियों से अपील की कि वे इस भजन को अधिक से अधिक सुनें और इसे अपने परिवार एवं मित्रों तक पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने अपने YouTube चैनल ‘Kamal Bagran Shahpur’ को सब्सक्राइब कर प्यार और आशीर्वाद देने का आग्रह किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में DAV स्कूल गोझू का पर्यावरण संदेश, वेद प्रचार सप्ताह में लगाए 100 पौधे; NHAI टीम ने भी दिया सहयोग

वेद प्रचार सप्ताह के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल गोझू ने शाहपुर के लदवाड़ा में एनएचएआई के समीप 100 पौधे लगाए। अभियान में वन विभाग, भारत कंस्ट्रक्शन (NHAI) की टीम और श्रमिकों ने सहयोग किया।

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: SPU मंडी की JOA IT परीक्षा की होगी SIT जांच, 5 सदस्यीय टीम करेगी निष्पक्षता की पड़ताल

हिमाचल हाईकोर्ट ने एसपीयू मंडी की जेओए आईटी भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता पर उठे सवालों की जांच के लिए पांच सदस्यीय एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है। इसके अलावा दिव्यांग परीक्षार्थी को स्क्राइब सुविधा नहीं देने और भारतीय एजुकेशन सोसायटी की मान्यता से जुड़े मामलों में भी कोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं।

हिमाचल में 155 कर्मचारी अब भी नियमितीकरण के इंतजार में, 101 मामले सिर्फ इस वजह से अटके; विधानसभा में सरकार ने बताई पूरी वजह

हिमाचल प्रदेश में 155 दैनिक वेतनभोगी और अंशकालिक कर्मचारी अब भी नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हैं। विधानसभा में सरकार ने बताया कि रिक्त पद, कोर्ट केस, विभागीय जांच और पात्रता जैसी वजहों से मामले लंबित हैं। वहीं प्रदेश में दंत चिकित्सकों के 59 पद भी खाली हैं।

हिमाचल में अति निर्धन परिवारों के लिए बड़ा अपडेट, 75 हजार से ज्यादा आय वालों को नहीं मिलेगा लाभ; अनिरुद्ध सिंह ने बताईं पात्रता...

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत अति निर्धन परिवारों के चयन के मानदंड स्पष्ट कर दिए गए हैं। 75 हजार रुपये से अधिक वार्षिक आय, एक हेक्टेयर से अधिक जमीन, आयकरदाता या नौकरी करने वाला सदस्य होने पर परिवार योजना से बाहर होगा। अनिरुद्ध सिंह ने चयन में लापरवाही पर बीडीओ और एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।