Kullu: हिमाचल में महाशिवरात्रि पर ‘घोटा’ का नशा – युवक दो घंटे तक खेतों में दौड़ता रहा!

Date:

--Advertisement--

कुल्लू, हिमाचल प्रदेश – महाशिवरात्रि के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान कई लोग ‘घोटा’ (भांग से बना प्रसाद) का सेवन भी करते हैं। लेकिन कभी-कभी इसका प्रभाव इतना अधिक हो जाता है कि लोग अपना होश खो बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला कुल्लू जिले के झीड़ी इलाके में देखने को मिला, जहां एक युवक घोटा पीने के बाद करीब दो घंटे तक खेतों में दौड़ता रहा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक लगातार भागता रहा और जब कुछ लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने पथराव करना शुरू कर दिया। बाद में जब वह खुद ही थककर खेत के किनारे बैठ गया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक नशे में इतना डूबा हुआ था कि उसे लग रहा था कि वह “मौत के कुएं में मोटरसाइकिल चला रहा है” और अगर उसे रोका गया तो एक्सीडेंट हो जाएगा। हालांकि, उसके पास कोई बाइक नहीं थी, वह सिर्फ नशे में भ्रमित होकर दौड़ रहा था।

स्थानीय निवासी राजेश कुमार, देवेंद्र और प्रवीण ने बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ बाइक पर कुल्लू से नगवाईं की ओर जा रहा था। झीड़ी के पास उसके दोस्तों ने उसे उतार दिया और आगे बढ़ गए। इसके बाद युवक ने ‘घोटा’ का सेवन किया, जिससे उसका व्यवहार अजीब होने लगा।

जब वह थककर बैठ गया, तो स्थानीय लोगों ने उसे खाना खिलाया, जिससे उसकी हालत सामान्य हुई। बाद में उसे बस में बैठाकर नगवाईं भेज दिया गया, क्योंकि उसने बताया कि उसका घर वहीं है। राजेश ने बताया कि युवक ने अधिक मात्रा में भांग का सेवन किया था, जिससे वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।