Sirmaur: कमरऊ गांव में एनएच-707 की खुदाई से मकानों और खेतों को खतरा, ग्रामीणों ने की सुरक्षा की मांग

Date:

--Advertisement--

सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के कमरऊ गांव में नैशनल हाईवे-707 को चौड़ा करने का कार्य जारी है। सड़क की खुदाई से खेतों और मकानों को खतरा पैदा हो गया है, जिससे प्रभावित ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए डिमार्केशन की मांग की। प्रशासन ने ग्रामीणों की मांग पर संज्ञान लेते हुए कुछ स्थानों पर डिमार्केशन का कार्य शुरू कर दिया है।

कमरऊ मुनाणा गांव के दीपचंद तोमर, इंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, ज्ञान प्रकाश, रमेश तोमर, रंगीलाल शर्मा, मुंशी राम तोमर, बलबीर अत्री और रमेश ठाकुर ने बताया कि नालका खड्ड के समीप डंगा लगाने के लिए पर्याप्त अधिगृहीत भूमि है, लेकिन इसके बावजूद पानी के स्रोत से ऊपर की तरफ खेतों के नीचे खुदाई कर दी गई है। इससे मेहर सिंह, दीपचंद और अन्य लोगों के खेत तबाह हो गए हैं। लगातार भूस्खलन होने से बलबीर सिंह का मकान भी खतरे में आ गया है।

कमरऊ गांव में एनएच-707 के किनारे स्थित रंगीलाल शर्मा, सुरेश राणा, तोता राम, चंद्रमोहन शर्मा, जोगी राम, रामलाल शर्मा और उदय राम के मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भूमि मालिकों को हुए नुकसान की भरपाई की जाए और नैशनल हाईवे प्राधिकरण संभावित खतरे को देखते हुए गांव के समीप सुरक्षा दीवार का निर्माण करे।

नायब तहसीलदार कमरऊ ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर राजस्व विभाग की टीम द्वारा डिमार्केशन का कार्य किया जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।