Kangra: हिमाचल में महाशिवरात्रि उत्सव: चामुंडा मंदिर में भव्य तैयारियां पूरी, जानें पूरा कार्यक्रम

Date:

--Advertisement--

चामुंडा मंदिर प्रशासन और नंदीकेश्वर गोस्वामी बारीदार सभा द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव 2025 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नंदीकेश्वर महादेव मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया है। चार दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ 24 फरवरी को 31 विद्वान पंडितों द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी कांगड़ा हेमराज बेरवा, एसडीएम संजीव कुमार भोट, मंदिर अधिकारी राकेश कुमार और गोस्वामी बारीदार सभा के अध्यक्ष पवन गोस्वामी द्वारा किया जाएगा।

मंगलवार, 25 फरवरी को हवन की अग्नि प्रज्वलित की जाएगी। 26 फरवरी, बुधवार को महाशिवरात्रि के मुख्य दिन घोटे का आयोजन किया गया है, और शाम 4:00 बजे पूर्णाहुति दी जाएगी। इसी रात रात्रि 9:00 बजे शिव नुआला शुरू किया जाएगा, जिसमें शिव भक्त पूरी रात भजन-कीर्तन करेंगे। भक्तों के लिए फलाहार और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है। 27 फरवरी, गुरुवार को माता चामुंडा देवी के लंगर हॉल में धामका आयोजन किया जाएगा, जहां भक्त प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।

मंदिर प्रशासन ने सभी भक्तों से स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा के नूरपुर में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, कोटला थाना क्षेत्र के भाली गांव में 63 वर्षीय पति हत्या के...

कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र के भाली गांव में 53 वर्षीय ऊषा देवी की मौत के मामले में पुलिस ने उनके 63 वर्षीय पति जगदीश चंद्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दंपती के बीच करीब 10 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, HRTC में 600 ड्राइवर-कंडक्टरों की होगी भर्ती; 5 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू, 1 करोड़ से सुधरेगी जसूर वर्कशॉप

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जसूर से 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई और वर्कशॉप के सुधार के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। एचआरटीसी में 300 ड्राइवरों और 300 कंडक्टरों की भर्ती होगी। इसके अलावा 1,450 नई बसें खरीदने की योजना है। फिना सिंह परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जबकि नूरपुर में 77.50 करोड़ रुपये के सीवरेज और पेयजल कार्य जारी हैं।

Hamirpur: दिव्यांग पूर्व सैनिक ने सरकारी नौकरी के नाम पर 2.37 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का लगाया आरोप, SP से FIR और सुरक्षा की...

हमीरपुर के बैरी निवासी दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक सतीश कुमार ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 2.37 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को शिकायत देकर FIR, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Himachal News: गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़का विरोध, मुख्य चौक पर चक्का जाम; प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए पहुंचे DC

घघरौता पंचायत के सनौथा गांव में गोवंश के कथित तौर पर काटे जाने की घटना के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मुख्य चौक पर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे DC ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।