Himachal: लंदन की नेटली को हमीरपुर के प्रदीप से हुआ प्यार, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

Date:

--Advertisement--

कहते हैं कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती और अगर सच्चा प्यार हो जाए तो सात समंदर पार की दूरियां भी मायने नहीं रखतीं। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के गलोड़ क्षेत्र के प्रदीप शर्मा को लंदन की नेटली से कनाडा में प्यार हुआ और गुरुवार रात को दोनों ने हमीरपुर के एक पैलेस में हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचा ली। इस शादी में नेटली के माता-पिता और कुछ रिश्तेदार भी लंदन से भारत पहुंचे थे।

प्रदीप और नेटली कनाडा में जॉब करते हैं। दोनों का प्यार वहीं परवान चढ़ा और अब उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। प्रदीप का परिवार भी कनाडा में रहता है और वहां उनका एक रेस्टोरेंट है। इसी रेस्टोरेंट में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी, जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर प्यार में बदल गई।

प्रदीप ने बताया कि नेटली को भारतीय संस्कृति और परंपराएं बहुत पसंद हैं। उन्होंने अपनी शादी हिंदू रीति-रिवाज से करने की इच्छा जताई, जिसे दोनों परिवारों ने स्वीकार कर लिया। शादी में नेटली ने भारतीय परिधान पहना और पूरी तरह भारतीय दुल्हन की तरह सजीं। उनके माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों ने भी हिंदू शादी की रस्मों को देखा और उसमें शामिल होकर बहुत खुश हुए।

पैलेस के मालिक ने बताया कि यह शादी दोनों परिवारों के लिए बेहद खास थी। लंदन से आए मेहमान भारतीय रीति-रिवाज देखकर प्रभावित हुए और उन्होंने शादी के सभी रस्मों का आनंद लिया। प्रदीप और नेटली की यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई और स्थानीय लोगों ने भी इस अनोखे विवाह को देखा और दोनों को शुभकामनाएं दीं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: योल में 16 अक्टूबर को बिजली रहेगी बंद, सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

धर्मशाला के योल क्षेत्र में 16 अक्टूबर को 11 केवी यरोल फीडर की रिकनेक्टिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक घिआरी पुल, गौतम गली, रसां, लेहसर, बंनोरडू और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 से रात 10 बजे तक होगी फायरिंग, इन 4 गांवों के लोग रहें सतर्क

कांगड़ा की टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। प्रशासन ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी गांवों के लोगों से फायरिंग रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की है।

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।