Himachal: HRTC कर्मियों का बकाया भुगतान को लेकर उग्र प्रदर्शन, सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम

Date:

--Advertisement--

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के चालक-परिचालकों ने 65 माह से लंबित नाइट ओवरटाइम और अन्य वित्तीय लाभों की अदायगी न होने को लेकर शुक्रवार को एचआरटीसी मुख्यालय, पुराना बस स्टैंड के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और 15 दिनों का अल्टीमेटम जारी किया।

ड्राइवर यूनियन के प्रधान मान सिंह ठाकुर ने कहा कि निगम प्रबंधन और सरकार केवल घोषणाएं कर रही हैं, लेकिन लंबित भुगतान नहीं किया जा रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर 65 माह के नाइट ओवरटाइम और अन्य बकाया वित्तीय लाभ जारी नहीं किए जाते हैं, तो 6 मार्च से यूनियन आंदोलन का रुख करेगी। इस दौरान काम छोड़ो आंदोलन और चक्का जाम भी हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और निगम प्रबंधन की होगी।

कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें 65 माह से नाइट ओवरटाइम नहीं मिला है, डीए एरियर की किस्त अब तक जारी नहीं की गई है, 4-9-14 का एरियर लाभ नहीं दिया गया है और 50,000 रुपये की किस्त भी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 12 अक्तूबर को एचआरटीसी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मंच से घोषणा की थी कि 59 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे, जिसमें से 50 करोड़ रुपये दिसंबर में नाइट ओवरटाइम के रूप में जारी किए जाने थे, लेकिन अब तक यह राशि जारी नहीं हुई है।

जनवरी में यूनियन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, जहां उन्हें आश्वासन दिया गया कि राशि जल्द जारी होगी, लेकिन अब फरवरी का अंत आ गया है और कोई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद यूनियन ने फिर मुख्यमंत्री से मुलाकात की, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। यूनियन ने स्पष्ट किया कि अब कर्मचारियों का धैर्य टूट रहा है और यदि 15 दिनों में समाधान नहीं हुआ, तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन होगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

NEET में सफलता के बाद शिखा शर्मा को IGMC शिमला में MBBS सीट, नगरोटा बगवां की खरठ पंचायत का बढ़ाया मान

कांगड़ा के नगरोटा बगवां के बाबा बड़ोह क्षेत्र की शिखा शर्मा ने NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर IGMC शिमला में MBBS में प्रवेश हासिल किया है। खरठ पंचायत की बेटी की इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

चम्बा में भालू की दहशत से सहमे ग्रामीण, खेतों और घरों के पास लगातार हो रही मौजूदगी से बढ़ी चिंता

चम्बा के बनीखेत क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनोला के गोली, टिकरू और मंधीयार गांव में जंगली भालू की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। खेतों और घरों के आसपास भालू देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है।

मजदूर पिता की मेहनत बनी बेटियों की ताकत, सिरमौर की सगी बहनों काजल और मंजू ने UGC-NET परीक्षा की पास

सिरमौर के शिलाई स्थित बूटियाना गांव की सगी बहनों काजल शर्मा और मंजू शर्मा ने UGC-NET परीक्षा पास कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। काजल ने हिंदी और मंजू ने इतिहास विषय में सफलता हासिल की। दोनों के पिता दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं।

शिमला में चिट्टे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पंजाब-हरियाणा से जुड़े तार; गुजरात एयरपोर्ट से भी आरोपी गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने चिट्टे के संगठित अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच में नेटवर्क के तार पंजाब और हरियाणा से जुड़े मिले। पुलिस ने वित्तीय लेनदेन और सप्लाई चैन की जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।