Himachal: शाह गैंग पर बड़ी कार्रवाई: महिला वकील समेत 36 गिरफ्तार, ड्रग्स रैकेट में कई महिलाओं के शामिल होने की आशंका

Date:

--Advertisement--

शिमला पुलिस ने नशा तस्करी से जुड़े कुख्यात शाह गैंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को एक महिला वकील को गिरफ्तार किया है। इससे पहले तहसील कल्याणकारी अधिकारी सहित 36 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें एक पुलिसकर्मी और तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस जांच में गिरोह से जुड़े कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

पुलिस जांच में पता चला है कि गिरोह ने जिले के विभिन्न वर्गों के युवाओं को नशे के जाल में फंसाया। कुछ लोग खुद नशे के आदी होकर तस्करी में शामिल हो गए, जबकि कुछ ने पैसों के लालच में चिट्टे की तस्करी शुरू की। बुधवार को पुलिस ने ढली की रहने वाली महिला वकील अवंतिका को गिरफ्तार किया। पुलिस को शाह गैंग से जुड़े बैंक खातों में अब तक 5 करोड़ रुपये के लेनदेन का सुराग मिला है, और कई बेनामी खातों की जांच जारी है।

Advertisement – HIM Live Tv

डिजिटल साक्ष्यों और बैंक खातों के रिकॉर्ड की जांच में यह भी सामने आया है कि 25 और महिलाएं संदीप शाह गैंग से जुड़ी हो सकती हैं। पुलिस को इनकी नशा तस्करी में संलिप्तता के पुख्ता सबूत मिले हैं और जल्द ही इनकी गिरफ्तारी संभव है।

शिमला के एसपी संजीव कुमार गांधी ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी और जो भी नशा फैलाएगा, उसे जेल भेजा जाएगा। बता दें कि इस गैंग के मुख्य सरगना संदीप शाह को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया था। जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह केवल हिमाचल में ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में नशे की तस्करी कर रहा था। पुलिस अब तक इस मामले में 36 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, अगले शैक्षणिक सत्र से CBSE स्कूलों में शुरू होगी नैतिक शिक्षा; स्पीति में छात्रों को मिलेंगे नए कौशल...

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने काजा के सीबीएसई स्कूल के विद्यार्थियों से संवाद के दौरान बड़ा ऐलान किया कि आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में नैतिक शिक्षा शुरू की जाएगी। स्पीति के युवाओं के लिए जल्द स्किल ट्रेनिंग और पर्यटन से जुड़े विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने पर भी विचार होगा।

Hamirpur Medical College Ragging Case: 9 MBBS सीनियर छात्रों पर बड़ी कार्रवाई, दो हफ्ते का निलंबन और 50 हजार तक जुर्माना

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में जूनियर छात्रों से रैगिंग के मामले में नौ द्वितीय वर्ष के एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है। तीन छात्रों पर 50-50 हजार और छह छात्रों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Kangra: योल में 16 अक्टूबर को बिजली रहेगी बंद, सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

धर्मशाला के योल क्षेत्र में 16 अक्टूबर को 11 केवी यरोल फीडर की रिकनेक्टिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक घिआरी पुल, गौतम गली, रसां, लेहसर, बंनोरडू और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 से रात 10 बजे तक होगी फायरिंग, इन 4 गांवों के लोग रहें सतर्क

कांगड़ा की टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। प्रशासन ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी गांवों के लोगों से फायरिंग रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की है।