Kangra: हिमाचल को केंद्र से कम वित्तीय सहायता, एनपीएस के 9 हजार करोड़ रु. फंसे: पठानिया

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 19 फरवरी। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को उत्तराखंड के मुकाबले केंद्र सरकार से बहुत कम वित्तीय सहायता मिली है। उन्होंने कहा कि यह सहायता केंद्र प्रायोजित योजनाओं का हिस्सा है, जो हिमाचल प्रदेश के लोगों का संवैधानिक अधिकार है, न कि कोई अनुग्रह।

शाहपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपनी पहली मंत्रिमंडल बैठक में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल किया। हालांकि, प्रदेश के 1 लाख 36 हजार एनपीएस कर्मचारियों के लगभग ₹9,000 करोड़ केंद्र सरकार के पास फंसे हैं, जिसे लौटाने का बार-बार आग्रह किया गया है।

Advertisement – HIM Live Tv

उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर राशि लौटाने की मांग रखी है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एनपीएस की राशि लौटाने के बजाय हिमाचल सरकार को कर्मचारियों को पुनः एनपीएस अथवा यूपीएस में शामिल करने के लिए लगातार पत्र भेज रही है।

पठानिया ने कहा कि वर्ष 2023 में हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से ₹9,042 करोड़ का नुकसान हुआ था, जिसका आकलन स्वयं केंद्र सरकार की टीम ने किया था। लेकिन केंद्र सरकार ने आज तक हिमाचल को राहत राशि के रूप में एक भी रुपया नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी कई बार केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर हिमाचल प्रदेश के हक की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा के नूरपुर में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, कोटला थाना क्षेत्र के भाली गांव में 63 वर्षीय पति हत्या के...

कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र के भाली गांव में 53 वर्षीय ऊषा देवी की मौत के मामले में पुलिस ने उनके 63 वर्षीय पति जगदीश चंद्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दंपती के बीच करीब 10 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, HRTC में 600 ड्राइवर-कंडक्टरों की होगी भर्ती; 5 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू, 1 करोड़ से सुधरेगी जसूर वर्कशॉप

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जसूर से 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई और वर्कशॉप के सुधार के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। एचआरटीसी में 300 ड्राइवरों और 300 कंडक्टरों की भर्ती होगी। इसके अलावा 1,450 नई बसें खरीदने की योजना है। फिना सिंह परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जबकि नूरपुर में 77.50 करोड़ रुपये के सीवरेज और पेयजल कार्य जारी हैं।

Hamirpur: दिव्यांग पूर्व सैनिक ने सरकारी नौकरी के नाम पर 2.37 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का लगाया आरोप, SP से FIR और सुरक्षा की...

हमीरपुर के बैरी निवासी दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक सतीश कुमार ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 2.37 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को शिकायत देकर FIR, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Himachal News: गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़का विरोध, मुख्य चौक पर चक्का जाम; प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए पहुंचे DC

घघरौता पंचायत के सनौथा गांव में गोवंश के कथित तौर पर काटे जाने की घटना के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मुख्य चौक पर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे DC ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।