Solan: कुमारहट्टी से चोरी हुई स्विफ्ट कार पंजाब के राजपुरा से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

सोलन जिले के कुमारहट्टी से चोरी हुई स्विफ्ट कार (HP-15A-9957) को पुलिस ने पंजाब के राजपुरा से बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जाबली निवासी हंस राज ने 17 फरवरी 2025 को धर्मपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी कपड़ों की दुकान कुमारहट्टी में है। 16 फरवरी को उन्होंने अपनी स्विफ्ट कार फ्लाईओवर के नीचे पार्क की थी, लेकिन जब वे रात 7:30 बजे दुकान बंद करके लौटे, तो कार वहां नहीं थी। उन्होंने खुद भी कार की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

धर्मपुर पुलिस ने जांच शुरू की और राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया। फुटेज की मदद से चोरी हुई कार की लोकेशन ट्रेस की गई और 18 फरवरी 2025 को इसे पंजाब के राजपुरा से बरामद कर लिया गया। मामले में संलिप्त आरोपी संदीप सिंह पुत्र जरनैल सिंह, निवासी कलोली, तहसील मोहाली, जिला एसएएस नगर, पंजाब (उम्र 28 वर्ष) को तकनीकी जांच के आधार पर 18 फरवरी 2025 को राजपुरा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को 19 फरवरी 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Advertisement – HIM Live Tv

पुलिस जांच में सामने आया कि 16 फरवरी 2025 को आरोपी संदीप सिंह अपने दोस्त हैप्पी के साथ मोटरसाइकिल से राजपुरा, पंजाब से सोलन की ओर आया था। कुमारहट्टी पहुंचकर दोनों ने गाड़ी चोरी करने की योजना बनाई। उन्होंने फ्लाईओवर के नीचे खड़ी स्विफ्ट कार (HP-15A-9957) को मास्टर चाबी से खोलकर चोरी कर लिया। गाड़ी को आरोपी का दोस्त चलाकर राजपुरा ले गया, जबकि संदीप मोटरसाइकिल पर गाड़ी के साथ-साथ चलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और उसके फरार साथी हैप्पी की तलाश जारी है। मामले की जांच अभी जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के इन खिलाड़ियों ने दुनिया में बढ़ाया देवभूमि का मान, कबड्डी से क्रिकेट और हॉकी से शूटिंग तक रचा इतिहास; पढ़ें पूरी कहानी

हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने कबड्डी, क्रिकेट, हॉकी, वॉलीबाल, शूटिंग, तलवारबाजी, बॉक्सिंग और पैरा खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। सिरमौर, चंबा, मंडी, बिलासपुर और शिमला के इन खिलाड़ियों की सफलता की पूरी कहानी पढ़ें।

हिमाचल के मंडी में 20 वर्षीय युवक लापता, 24 अगस्त को घर से निकला था हर्ष; मां की सोने की बालियां भी साथ ले...

जिला मंडी की उपतहसील कटौला का 20 वर्षीय हर्ष कुमार 24 अगस्त की शाम घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।